Cyclist: 30 देशों का 150 दिन में सफर.. वो भी साइकिल पर, जानिए कौन है वो ?

On: June 3, 2024 9:27 PM
Follow Us:

Cyclist: दुनिया में इतिहास रचने वालो की कमी नही है। लेकिन कुछ लोगों का जनून ऐसा होता है कि वे उसे ही इतिहासिक बना देते है। जी हां हम बात कर रहे है हरियाण के रेवाडी के महेश की….. महज 150 दिन में 30 देशों का साइकिल पर सफर पूरा करने जा रहे है।

चार साल पहले शुरू की थी साइकिल चलानी Rewari News

Rewari News: 2020 में उन्होंने साइकिल चलानी शुरू की थी। महेश में कुछ बड़ा करने का सोचा फिर उन्होंने साइकिल उठाई और देश के लिए राज्यों से होते हुए अपना सफर पूरा करने लगे। तब पंचकूला के एक स्टेडियम में 105.2 किलोमीटर साइकिल 24 घंटे में चलाई थी। इससे पहले उन्होंने 12 घंटे के अंदर 77.47 किलोमीटर साइकिल स्टेडियम के अंदर

mahesh CYCLE LIST
वह स्नातक पास हैं। क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया-एजुकेट इंडिया का संदेश लेकर 3 मार्च को इंडिया गेट से साइकिल यात्रा आरंभ कर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए 5 अप्रैल को इंडिया गेट पहुंचकर समाप्त की थी।

Mahesh rewari  ने बताया कि 2021 के मार्च-अप्रैल में छह हजार किलोमीटर तक साइकिल चलाकर रिकॉर्ड कायम किया था। महेश कुमार का कहना है इस दौरान उन्होंने 12 राज्यों के 85 शहरों में साइकिल यात्रा कर 34 दिनों के अंदर लौटे थे।

उन्होंने साल 2021 में 6 दिसंबर से 14 जनवरी (2022) तक कश्मीर से कन्याकुमारी का 4000 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया था। यह सफर तय करने में उन्हें 40 दिन लगे थे।

12 हजार किलोमीटर तक की लगा चुके हैं  Race

महेश ने इसी वर्ष  India Gate Delhi  से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 1500 किलोमीटर अंगदान जागरूकता के लिए दौड़ लगाई थी। यह दौड़ 19 मार्च को शुरू की गई थी जो 24 अप्रैल तक मुंबई में समापन हुई थी। इसमें महेश ने 1500 किलोमीटर दूरी तय करने में 37 दिन का समय लिया था।

इसका मुख्य उद्देश्य के अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस क्रम में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से भी मुलाकात हुई थी। महेश कुमार 12 हजार किलोमीटर तक देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में दौड़ लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक कर चुके हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now