Training in IGU Rewari: आपातकाल में कैसे बचाएं जान, आईजीयू में विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

On: November 8, 2024 7:26 PM
Follow Us:
रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में फर्स्ट आईआरबी भोंडसी की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम ने विद्या​र्थियों को प्रशिक्षण दिया

Training in IGU Rewari: हरियाणा के जिला रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में फर्स्ट आईआरबी भोंडसी की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम ने विद्या​र्थियों को प्रशिक्षण दिया।

रेवाड़ी स्थित  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में फर्स्ट आईआरबी भोंडसी की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम ने विद्या​र्थियों को प्रशिक्षण दिया
रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में फर्स्ट आईआरबी भोंडसी की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम ने विद्या​र्थियों को प्रशिक्षण दिया

आपदा प्रबंधन अधिकारी मीनाक्षी देवी के नेतृत्व में फर्स्ट आईआरबी भोंडसी की राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम शुक्रवार दोहपर विश्वविद्यालय पहुंची। एसआई महेंद्र सिंह, एएसआई संजय कुमार, एएस आई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रवि सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व आपदा प्रबंधन मित्रो ने विद्यार्थियों को आपातकाल के बारे में जागरूक किया।Training in IGU Rewari

एसआई महेंद्र सिंह ने यूड रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स को बताया कि आपदा क्या होती है और भारत में वर्ष 2000 तथा गुजरात भूकंप और कोविड-19 जैसी आपदाओं से निपटने के लिए राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल तथा राज्य स्तर पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल का गठन किया गया।Training in IGU Rewari

आपातकाल में  कैसे बचाएं  जान, आईजीयू में विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
आपातकाल में कैसे बचाएं जान, आईजीयू में विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

सीपीआर की ट्रेनिंग दी प्रशिक्षण में जिला यूथ रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवकों को भूकंप आने पर अपनी और दूसरों की रक्षा कैसे करें, बाढ़ के समय में रक्षा कैसे करें। गैस सिलेंडर फटने पर बचाव, सांप काटने पर बचाव, दुर्घटना होने के बाद फर्स्ट एड सहायता, सीपीआर, घायल को मेडिकल तक कैसे पहुंचाएं आदि प्रशिक्षण प्रदान किया।Training in IGU Rewari

किया सम्मानित: प्रशिक्षण के समापन पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया । इस अवसर पर रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. भारती, काउंसलर पवन कुमार व रेड क्रॉस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now