Train Cancelled: हरियाणा की 40 ट्रेनें रहेंगी रद्द, स्टेशन जानें से पहले चेक करें लिस्ट

On: July 20, 2025 6:48 AM
Follow Us:
Train Cancelled: 40 trains of Haryana will be cancelled, check the list before going to the station

Train Cancelled: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा, राजस्थान, मध्यमप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली 40 ट्रेनें रद्द की जा रही है। हरियाणा का गुरुग्राम , रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी स्टेशन प्रभावित रहेंगे।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ ही 9 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा 24, 26, 28 जुलाई को कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा 23, 25 व 27 को रद्द रहेगी।

आंशिक तौर पर रद्द रहेंगे 9 ट्रेन

1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 से 23 जुलाई व 25 से 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12066, दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा 21 से 23 जुलाई व 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4.गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5.गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।

7. गाड़ी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।

8. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य कैंसिल रहेगी।

9. गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now