Traffic Update: धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के कारण फ़रीदाबाद-पलवल NH पर बड़े बदलाव, यात्रा प्लान करें सावधानी

On: November 6, 2025 7:58 PM
Follow Us:
Traffic Update: धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के कारण फ़रीदाबाद-पलवल NH पर बड़े बदलाव, यात्रा प्लान करें सावधानी

Traffic Update: फरीदाबाद जिले में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा आयोजित सनातन एकता पदयात्रा के मद्देनजर जिले में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। डीएसपी ट्रैफिक मनोज वर्मा ने बताया कि यह यात्रा 10 नवंबर को फरीदाबाद के सिकरी से शुरू होकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के माध्यम से पलवल जिले में प्रवेश करेगी। यह यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से पुलिस निगरानी में होगी।

यात्रा मार्ग और रात विश्राम स्थल

पदयात्रा क्रमशः गड़पुरी टोल टैक्स, प्रिथला गांव में लुत्रा जी का लैंड (भोजन स्थल), बाघोला, अल्हापुर, अग्रवनपुर, हुडा सेक्टर 2 टर्न, अलावलपुर चौक, बस स्टैंड, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक और आगरा चौक से गुजरते हुए पलवल के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचेगी, जहां श्रद्धालगी रात विश्राम करेंगे। डीएसपी वर्मा ने बताया कि पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा की निरंतर निगरानी की जाएगी।

आपात सेवाएँ और सुरक्षा व्यवस्था

जिले की पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और नागरिकों के सामान्य आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए आपात सेवाएँ, मेडिकल सहायता, फायर टेंडर और स्वच्छता प्रबंध स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों के समन्वय से सुनिश्चित किए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें, पुलिस के निर्देशों का पालन करें और सहयोग दें। इस पदयात्रा के कारण 10 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक पलवल की ओर जाने वाले वाहनों का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग और ट्रैफिक प्रबंधन

सुरक्षित यात्रा के लिए मोटर चालक नूह और गुरुग्राम के मार्ग से पलवल, होडल, मथुरा और आगरा पहुँच सकते हैं। जयपुर की ओर जाने वाले भारी और हल्के वाहन मुंबई एक्सप्रेसवे का उपयोग करें। इसी प्रकार, होडल और मथुरा से दिल्ली और फरीदाबाद की ओर आने वाले वाहन केजीपी (कुंडली-गाज़ियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे) और केएमपी (कुंडली-मनसार-पलवल एक्सप्रेसवे) का उपयोग करें। छोटे वाहन जो दिल्ली-फरीदाबाद की ओर से सिकरी होते हुए पलवल शहर जा रहे हैं, उनके लिए यातायात सुबह 7 बजे से लुत्रा फार्म हाउस, बाघोला तक बंद रहेगा, जब तक श्रद्धालु वहाँ रुककर विश्राम करें।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now