मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Aaj Ka Mousam: Haryana NCR में होगी बारिश, जानिए कल का मौसम

On: December 9, 2024 8:52 AM
Follow Us:

Aaj Ka Mousam : दिसंबर माह में एंट्री करते ही मौसम ने परिवर्तन होने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अब मौसम बिगडने वाला है। इसी को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज किन किन राज्यों में बारिश होगी, कहां पर कोहरा छाएगा तथा किन राज्यों में ठंड बढने वाली है।

दिसंबर माह में देशभर में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है वही अब धीरे धीरे इसका असर अब मैदानों में दिखने लगा है। पहाडो में हुई बर्फबारी से लगातार तापमान में गिरावट होने लगी है।

जनिए हरियाणा- पंजाब में कल कैसा रहेगा मोसम

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा एनसीआर व दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में कल बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं आने वाले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा में कई शहरो में कोहरे छाने को आशंका है। Aaj Ka Mousam

BARISH 1 11zon
इसके साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं अगले दो-तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

जानिए कहां कहां छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने अर्लट किया है कि तमिलनाडु में भारी बारिश साथ बिजली गिरने की संभावना है।

कल पूर्वोत्तर भारत के Aaj Ka Mousamकुछ हिस्सों जैसे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम असम, मेघालय, और त्रिपुरा में कोहरे की संभावना है। जबकि एनसीआर में कई शहरों भारी कोहरा छाने की संभावना है।

 

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने आज 9 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद सर्दी और बढ़ सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है।

बारिश होने से एक बार ठंड बढने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी अब ठंड का प्रकोप तेजी से बढने लगा है। कई जगहों पर तापमान 11 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है पहाडो पर हो रही बर्फबारी से हालात और बिगड़ सकते है।

 

गिरेगा तामपान

: बारिश की आशंका के चलते तापमान तेजी से गिर रहा है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी कम पहुंच चुका है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश से मौसम में बदलाव दिख रहा है।Aaj Ka Mousam

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now