Today Weather: IMD की चेतावनी, बारिश के साथ अब इन राज्यों में ठंड का दिखेगा रौद्र रूप

On: December 30, 2025 11:13 AM
Follow Us:
WEATHER ALERT

Today Weather: पिछले कई दिनो से छा रहे कोहरे चलते लोगों का ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है किनए साल से पहले उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। बता दे कि राजस्थान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब हिमालय की ओर बढ़ना शुरू कर चुका है, जिसके असर से कई राज्यों में मौसम बदलेगा। IMD ने चेतावनी दी है कि नए साल पर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब तक ठंड का रौद्र रूप् दिखाई देगा तथा तीन दिन बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय: मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बारिश के बाद ठंड एक बार फिर अपने रौद्र रूप में लौट सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानि दो दिन फिर से ठंड बढेगी तथा बरिश भी होगी।Today Weather

तीन दिन का अलर्ट: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर असर पड़ेगा।

खासतौर पर सुबह और शाम के समय ठंड का असर थोड़ा कम हो सकता है। हालांकि बादल छाए रहने और बारिश के चलते कई इलाकों में धूप निकलने की संभावना कम रहेगी, जिससे नमी बढ़ सकती है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बारिश के बाद ठंड एक बार फिर अपने रौद्र रूप में लौट सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। नए साल के शुरुआती दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाने और ठिठुरन बढ़ने की आशंका जताई गई है।

ठंड से सर्तक की अपील: लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नए साल की शुरुआत ठंडे और बदले हुए मौसम के साथ हो सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों पर असर पड़ सकता है।Today Weather

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now