Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक: पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल

On: August 14, 2025 6:11 PM
Follow Us:
पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल

Tiranga Yatra: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में  तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने रवाना किया। यात्रा डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर पार्क से शुरू हुई तथा भगत सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुई।

हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा यात्रा का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से देश में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और देशभक्ति का संदेश फैलाना है । उन्होंने कहा कि हर युवा का कर्तव्य है कि वह देश की एकता और अखंडता के लिए योगदान दे। यह यात्रा उनकी देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करती है।

इस मौके पर चेयरमैन कंवर सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीत, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक कोसलिया, रामपाल यादव, उपचेयरमैन अजय जांगडा, इंद्रपाल मुकदम, नानक खोला, देवराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास प्रजापत, अतर सिंह पांचाल, पार्षद मनोज सैनी, राहुल जोशी संदीप, पवन, खेमचंद, ईश्वर, नानकआदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now