रेवाड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सफाई कर्मचारियों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रेवाडी: उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह संकल्प लें कि वे किसी से दबेंगी नहीं और समाज में अपने हक के लिए लड़ेंगी और अपनी आवाज बुलंद करेंगी तथा समाज में गर्व के साथ सिर उठा कर जीवन जीयेंगी।
डीसी अशोक कुमार गर्ग शनिवार को आजादी अमृत काल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के केएलपी कॉलेज स्थित प्रेमलता जैन ऑडिटोरियम में जिला के सफाई कर्मचारियों को समर्पित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर श्री गणेश करने उपरांत उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा अपने हक के लिए लड़ना हर किसी का अधिकार है, महिलाओं को चाहिए कि वे अपने हकों के लिए आवाज उठाएं और किसी के दबाव में आकर समर्पण न करें। उन्होंने कहा कि आप किसी से दबेंगी नहीं तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि आपको दबा सकें।

महिलाएं पर्दे व घूंघट से बाहर आकर अपने सपनों को दें नई उड़ान :
डीसी ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे पर्दे व घूंघट से बाहर आकर अपने सपनों को नई उड़ान दें। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है। इसलिए समय के साथ चलों। उन्होंने कहा कि पर्दा और घूंघट खत्म होगा तो परिवार आगे बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी बहुओं से पर्दा न करवाएं।
उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे अभिभावक हैं जो अपनी बेटियों को समाज के डर से स्कूल-कॉलेज नहीं भेजते, उन्हें अपनी इस सोच को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों को भी बेटों की तरह खूब पढ़ाओ-लिखाओ ताकि वह आगे चलकर परिवार और समाज में नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे ले जाने व उनकी पढ़ाई के लिए जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा।
डीसी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य तभी सफल समझा जाएगा जब हमारी बहन बेटियों, महिलाओं को समाज में बराबरी का हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो महिलाओं को उनका हक दे दिया है लेकिन पुरुष प्रधान देश में आज भी महिलाओं के साथ अन्याय व अत्याचार होता।Rewari News: जयकारो के साथ डूंगरवास से रवाना हुई पद यात्रा
डीसी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को जाने और समाज के शोषण से बचने के लिए शिक्षा ग्रहण करें और अपने बच्चों विशेष कर लड़कियों को अवश्य शिक्षित करें ताकि वे अपना जीवन अच्छे से चला सकें। उन्होंने कहा कि सभी महिला सफाई कर्मचारी बहुत बहादुर है क्योंकि आप स्वंय बीमार होते हुए भी दूसरों को स्वच्छता के माध्यम से बीमारी से बचाने का काम करती हो। उन्होंने कहा कि सबसे कम पैसे मे समाज का ऐसा कार्य करते हो जिसे कोई दूसरा करने को तैयार नहीं होता, जबकि सफाई हम सभी की जिम्मेदारी है।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का सबसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं ऐसे में समाज का फर्ज बनता है कि इन्हें व इनके कार्य को पूरी इज्जत के साथ देखा जाए। उन्होंने सीधा संवाद करते हुए भावुकता के साथ कहा कि हम सभी सफाई कर्मचारी की कठिन व कठोर जिंदगी की कड़वी सच्चाई को समझें।
समाज के नजरिए में बदलाव ही यह जरूरी तबका भी औरों की तरह सुखी व सम्मानजनक जिंदगी जी पाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे अहम कार्य करने वाले इस तबके को हीन भावना व भेदभाव की नजर से देखना सभ्य समाज की पहचान नहीं है। हमें सफाई कर्मचारियों को पूरा मान सम्मान देना चाहिए और इन्हें हीन भावना, ऊंच-नीच व जात-पात की दृष्टि से नहीं अपितु आदर और सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए और इन्हें ऊपर उठाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
Agniveer Job: महिला अग्निवीर पदों पर भर्ती शुरु, यहां जानें पूरी डिटेल्स
डीसी ने आमजन को कन्या भ्रूण हत्या न करने का दिया संदेश :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आमजन से रेवाड़ी जिले के लिंगानुपात को बढ़ाकर जिला को लिंगानुपात के मामले में पहले पायदान पर लाने का आह्वान करते हुए कहा कि रेवाड़ी का कम लिंगानुपात सभी के लिए चिंता व सोच का विषय है, जिसे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां अनमोल हैं और इन्हें भी दुनिया में आने का पूरा हक है।
IGU Rewari: नेशनल यूथ फेस्टिवल मे टॉपर रहे विद्यार्थियो को सम्मानित
उन्होंने कहा कि केवल बालिका दिवस व महिला दिवस मनाने से कन्या भ्रूण हत्या समाप्त नहीं होगी। इसके लिए हम सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। जिस दिन हम अपनी बेटियों को बेटों के बराबर समझने लगेंगे, उस दिन कन्या भ्रूण हत्या अपने आप रुक जाएगी। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने व महिला सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बेटियां समाज में गर्व के साथ सिर उठाकर जी सकें।
अपने आप को किसी से कमजोर ने समझें मातृशक्ति : डीएमसी
इस अवसर पर डीएमसी डा. सुभिता ढाका ने कहा कि डीसी अशोक कुमार गर्ग की सोच को सलाम है जो सभी के लिए इतना कुछ सोचते हैं। डीसी साहब समाज से भेदभाव, ऊंच-नीच व हीनभावना की बेडिय़ों को खोलने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सफाई कर्मचारियों को समर्पित करके उनके मान-सम्मान को बढ़ाया है, जिसके लिए वे उनका आभार व धन्यवाद करती हैं। इससे इनके जीवन में निश्चित तोर पर सकारात्मक बदलाव आएगा और इसमें नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने मातृ शक्ति से आह्वान किया वे अपने आप को किसी से कमजोर न समझें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक महिला हैं और उन्हें अपने महिला होने पर गर्व है।
इस अवसर पर विख्यात व प्रेरक वक्ता, लेखक व ऐनी टाइम क्लास के संस्थापक व सीईओ डा. पीएस राठौर ने प्रेरक व्याख्यान देते हुए साफ-सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उनमें आत्म सम्मान, मान-सम्मान, आत्मविश्वास, सकारात्मकता व जोश का संचार किया।
इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, हिसार से विशेष रूप से आए सत्येंद्र जैन व उर्वशी शर्मा ने डीसी अशोक कुमार गर्ग की सकारात्मक सोच व जनसेवा को समर्पित दृष्टिकोण के चलते आयोजित हुई इस कार्यक्रम को डीसी अशोक कुमार गर्ग की एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जनसेवा को समर्पित हो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डीसी गर्ग समाज के लिए आदर्श हैं और उनकी कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में तैयार किए गए एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगा-रंग व मनोहारी प्रस्तुति प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों द्वारा गायन, नृत्य, रैंप वॉक, भाषण, नुक्कड़ नाटक, रागनी, भजन, लोकगीत जैसी लगभग एक दर्जन अलग-अलग सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करते हुए खूब वाह-वाही व तालियां बटौरीं।
Rewari News: जयकारो के साथ डूंगरवास से रवाना हुई पद यात्रा
इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने अपने मन की बात भी साझा की। सफाई कर्मचारियों ने लघु नाटिका के माध्यम से आमजन को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता अभियान में सभी की भागीदारी का सार्थक व प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर डीसी अशोक कुमार गर्ग ने प्रतिभागी सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रियंका यादव ने मंच संचालन करते हुए सूत्रधार की भूमिका अदा की।
यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रजनी गर्ग, एसडीएम होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, केएलपी कालेज शिक्षण संस्थान के प्रधान अमित कुमार, समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, मुकेश भट्टे वाले, प्रदीप जैन सहित मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, सतेन्द्र, प्रियंका यादव, प्रतिभा व अन्य गणमान्य व्यक्ति सफाई कर्मचारी गण मौजूद रहे।
















