Railway News : हरियाणा से गुजरने वाली इस ट्रेन को दिया नया स्टॉपेज, यहां देखें टाइम टेबल

On: June 4, 2025 2:26 PM
Follow Us:
haryana

Railway News : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जयपुर-हिसार ट्रेन को बवानीखेड़ा स्टेशन पर स्टॉपेज दिया है। हांसी और सातरोड़ स्टेशन पर इस ट्रेन के आगमन व प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। बता दें बवानीखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन का पहली बार स्टॉपेज 4 जून से दो मिनट के लिए होगा।

वहीं रेलवे ने हांसी व सातरोड स्टेशन पर ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है, जिस कारण ट्रेन 7 मिनट की देरी से पहुंचेगी।

आपको बता दें कि बवानीखेड़ा से जयपुर जाने वाले यात्रियों को हिसार-जयपुर ट्रेन में सवार होने के लिए किसी अन्य ट्रेन या फिर निजी वाहनों में सवार होकर भिवानी जाना पड़ता था। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-जयपुर प्रतिदिन ट्रेन का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक बवानीखेड़ा स्टेशन पर ठहराव है।

गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार ट्रेन 4 जून से जयपुर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन बवानीखेड़ा स्टेशन पर दोपहर 2:11 बजे आगमन व 2:13 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रास्ते के हांसी स्टेशन पर संचालन समय 2:21 बजे आगमन व 2:23 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 2:28 बजे आगमन व 2:30 बजे प्रस्थान एवं सातरोड स्टेशन पर संचालन समय 2:35 बजे आगमन व 2:37 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 2:42 बजे आगमन व 2:44 बजे प्रस्थान करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now