New Fourlane: हरियाणा में इस सड़क को बनाया जाएगा फोरलेन, CM सैनी ने दिया आश्वासन; 10 गावों को होगा फायदा

On: June 19, 2025 12:59 PM
Follow Us:
This road will be made four lane in Haryana

New Fourlane: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में लोगों को जल्द की ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के CM सैनी ने बाईपास पर प्रजापति चौक से गांव मीरपुर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय तक करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द ही फोरलेन में तब्दील करने का आश्वासन दिया है। फोरलेन सड़क के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

10 गांवों के अलावा आठ कॉलोनियां भी होंगी विकसित

हालांकि, पहले चरण में इसे प्रजापति चौक से NH-7 तक बनाने की योजना है। विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम पहले चरण में इसे विश्वविद्यालय तक बनाने का प्रयास करेंगे। विधायक ने कहा कि यह करीब 10 किलोमीटर की सिंगल रोड है। इससे अक्सर हादसे होते रहते हैं और ट्रैफिक जाम रहता है। इस मार्ग पर 10 गांवों के अलावा आठ कॉलोनियां भी विकसित हो गई हैं।

लंबे समय से की जा रही फोरलेन बनाने की मांग

अगले कुछ सालों में रामगढ़ तक कॉलोनियां बसने की उम्मीद है। इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पता चला है कि रेवाड़ी-रोहतक हाईवे (एनएच-71) से 1.5 किलोमीटर दूर प्रजापति चौक पर नया बस स्टैंड भी प्रस्तावित है। इसके अनुसार सिंगल रोड के फोरलेन बनने के बाद एनएच-71 से बस स्टैंड की ओर आने वाले ट्रैफिक के दबाव को फोरलेन के जरिए नियंत्रित किया जा सकेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now