International Yoga Day 2025: हरियाणा के इस शख्स को 20 बार आया हार्ट अटैक, योग से बार-बार मौत को हराया

On: June 21, 2025 10:15 AM
Follow Us:
This person from Haryana had a heart attack 20 times, defeated death repeatedly with yoga
International Yoga Day 2025 : आज इंटरनेशल योगा डे है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। यह खबर हरियाणा के यमुनानगर से है। बताया जा रहा है कि यहां एक 73 साल बुजुर्ग को 20 बार हार्ट अटैक आ चुका है, लेकिन, उन्होंने योग के दम पर खुद को जींदा रखा हुआ है। आइए जानते हैं 73 साल के हुकम चंद आर्य के बारे में।

डॉक्टरों ने कहा था नहीं बचोगे

एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो यमुनगर के अलाहर निवासी हुकम चंद आर्य (73) साल के हैं । उन्होंने बताया कि उन्हें 20 बार हार्ट अटैक आ चुका है। 95 प्रतिशत ब्लाकेज होने की वजह से एक बार तो डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। डॉक्टरों ने कहा कि बाबा अब आप नहीं बचोगा। लेकिन, हुकम चंद ने कहा कि योग-प्रणायाम उन्हें मरने नहीं देंगे। आज हुकम चंद पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

73 साल की उम्र में है गजब की फुर्ती

इस उम्र में भी साइकिल चलाने में शायद युवाओं को पीछे छोड़ दें। उनके शरीर में गजब की स्फूर्ति है। हुकम चंद का कहना है कि नियमित प्राणायाम हमारे जीवनकाल को बढ़ा सकता है। इसलिए सभी को योग करना चाहिए

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now