IAS Love Story: अभिनव सिवाच की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और दृढ़ संकल्प का सहारा लेते हैं। हरियाणा के हिसार के रहने वाले अभिनव ने 30 लाख रुपये के आकर्षक पैकेज वाली प्राइवेट नौकरी को छोड़कर सिविल सर्विस में अपना करियर बनाने का सपना देखा और उसे पूरा भी किया।IAS Love Story
IAS अभिनव सिवाच व IPS आशना चौधरी की लव स्टोरी
13 अक्टूबर 2024 को आईएएस व अभिनव सिवाच व आईपीएस आशना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें एक साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा है-“Thoda hai thode ki zarurat hai, Zindagi phir bhi yahan khubsurat hai” One dream at a time. You complete me. इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं।
अभिनव सिवाच और आशना चौधरी ने एक-दूसरे को हमसफर के रूप में चुना है। हालांकि दोनों ने शादी कर ली या कब होगी? इसका कोई अपडेट नहीं अभी। कहा जा रहा है कि दोनों को ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ।
शुरुआत: बीटेक और एमबीए के बाद बड़ी नौकरी
अभिनव ने दिल्ली से बीटेक किया और फिर आईआईएम कोलकाता से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। अपनी पढ़ाई के दम पर उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में 30 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी हासिल की। लेकिन उनका सपना शुरू से ही सिविल सर्विसेज में जाने का था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बने।IAS Love Story

















