Indian Railways: हरियाणा राजस्थान से गुजरने वाली ये ट्रेने हुए रद्द, यहां पढे सूची

On: August 23, 2025 9:50 AM
Follow Us:

 

Indian Railways: बीकानेर रेल मंडल के चुरु-आसलू रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते 10 से 12 सितंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने जानकारी दी कि इस अवधि में कुल 12 ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ेगा। इनमें से 8 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, 2 का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा और 2 ट्रेनें पुनर्निर्धारित समय पर चलेंगी। इस निर्माण कार्य का असर हरियाणा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।Indian Railways

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक आसलू-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 155ए पर तकनीकी कार्य के लिए लिया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्माण कार्य यात्री सुरक्षा और रेल सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए जरूरी है।

बीकानेर रेल मंडल के चुरु-आसलू रेलखंड पर होने वाले तकनीकी कार्य के चलते 10 से 12 सितंबर के बीच यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कुल 12 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जिनमें से 8 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।

रेलवे के अनुसार प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार हैं—

  • 54789 रेवाड़ी-बीकानेर सवारी गाड़ी : 11 सितंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी और केवल सादुलपुर तक चलेगी। सादुलपुर-बीकानेर खंड पर सेवा रद्द रहेगी।

  • 54790 बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी : 11 सितंबर को बीकानेर की बजाय सादुलपुर से चलेगी। बीकानेर-सादुलपुर खंड पर रद्द रहेगी।

  • 14891 जोधपुर-हिसार रेल सेवा : 11 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान कर चूरू तक ही जाएगी। चूरू-हिसार खंड पर सेवा बंद रहेगी।

  • 14892 हिसार-जोधपुर रेल सेवा : 12 सितंबर को हिसार की बजाय चूरू से चलेगी। हिसार-चूरू खंड पर रद्द रहेगी।

  • 14897 बीकानेर-हिसार रेल सेवा : 11 सितंबर को बीकानेर से चलकर चूरू तक ही जाएगी। चूरू-हिसार खंड पर रद्द रहेगी।

  • 14898 हिसार-बीकानेर रेल सेवा : 12 सितंबर को हिसार की बजाय चूरू से प्रस्थान करेगी। हिसार-चूरू खंड पर सेवा रद्द रहेगी।

  • 54604 लुधियाना-चूरू रेल सेवा : 11 सितंबर को लुधियाना से चलकर हिसार तक ही जाएगी। हिसार-चूरू खंड पर रद्द रहेगी।

  • 54605 चूरू-लुधियाना सवारी गाड़ी : 12 सितंबर को चूरू की बजाय हिसार से प्रस्थान करेगी। चूरू-हिसार खंड पर सेवा बंद रहेगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now