Railways Station : राजस्थान के इन रेल्वे स्टेशनों का होगा कायाकल्प ,  यात्रियों को मिलेगी ये हाईटेक सुविधाएं

On: May 19, 2025 5:19 PM
Follow Us:
Railways Station

Railways Station Upgrade: राजस्थान में रेलवे संरचना को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत तेज़ी से कार्य हो रहा है. इस योजना के तहत राज्य के रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है. ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में कुल 22 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प इस योजना के तहत किया जा रहा है. इनमें से गोगामेड़ी और मंडी डबवाली स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और ये स्टेशन अब पूरी तरह हाइटेक रूप में तैयार हैं.  Railways Station

सिर्फ सजावट नहीं, यात्री सुविधाओं का समग्र विकास
रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केवल बाहरी सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है. बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को आसान, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है.

प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय, पार्किंग, एलईडी लाइटिंग, सूचना तंत्र जैसे बिंदुओं पर व्यापक सुधार किए गए हैं.
इससे स्टेशन पर यात्रियों का समय सुगम और सुविधाजनक बन सकेगा.

मंडी डबवाली स्टेशन को मिला नया लुक

मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प योजनाबद्ध ढंग से किया गया है.

यात्रियों के लिए नया प्रवेश और निकास द्वार,
सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यकरण,
दो/चार पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा,
हरियाली और स्वच्छता का विशेष ध्यान,
अब यह स्टेशन पहले से कहीं अधिक खुला, साफ और व्यवस्थित नजर आता है.

₹13.34 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प
मंडी डबवाली स्टेशन पर हुए विकास कार्यों पर लगभग ₹13.34 करोड़ खर्च किए गए हैं.

बुकिंग ऑफिस और रिटायरिंग रूम को नया रूप दिया गया है.
शौचालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है.
रेलवे अधिकारी इसे अब एक आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं.
गोगामेड़ी स्टेशन पर भी चमका विकास
गोगामेड़ी स्टेशन, जो बीकानेर मंडल का एक और महत्वपूर्ण स्टेशन है. ₹14.17 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रूप में पुनर्निर्मित हुआ है.

स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर लोक कला,
कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, मल्टीलाइन एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम,
यात्रियों को दिशा और जानकारी देने के लिए स्मार्ट सूचना तंत्र स्थापित किया गया है.
डिजिटल तकनीक से यात्रियों को मिलेगी रियल टाइम जानकारी
दोनों स्टेशनों को डिजिटल सूचना प्रणाली से जोड़ा गया है. ताकि यात्रियों को सटीक और त्वरित जानकारी मिल सके.

जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां
सिंगल और मल्टी लाइन डिस्प्ले बोर्ड
पूछताछ केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं, सारी जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध
इस तकनीक से यात्रियों को ट्रेन, कोच पोजिशन, समय जैसी अहम जानकारियां मिलती रहेंगी.

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना?
अमृत भारत स्टेशन योजना, केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है. जिसका उद्देश्य देश के 1300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक रूप देना है.

राजस्थान में बीकानेर मंडल के 22 स्टेशन इस योजना में शामिल किए गए हैं.
योजना का उद्देश्य सिर्फ यात्रा को बेहतर बनाना नहीं. बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा देना है.
इस योजना के मुख्य लाभ
यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं
स्टेशन के आस-पास के स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा
निर्माण कार्यों से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर
रेलवे के राजस्व में इजाफा
स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार
अब लालगढ़ स्टेशन की बारी
गोगामेड़ी और मंडी डबवाली के बाद अब लालगढ़ रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प अंतिम चरण में है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार लालगढ़ स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे भी यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now