Haryana Mausam Update: हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश , देखें मौसम पूर्वानुमान

On: June 27, 2025 9:46 AM
Follow Us:
Why is the work of creating new districts in Haryana stuck Know the reason behind this (1)
Haryana Mausam Update:  मानसून ने उत्तर भारत के राज्यों को लगभग कवर कर लिया है। उत्तर भारत के मैदानी भागों में मानसून की भारी बारिश की गतिविधियों के साथ एंट्री हुई।
हरियाणा राज्य के उतरी भागों में पिछले दो दिनों में मानसून की भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। कुछ जगहों पर अति भारी बारिश भी हुई। ऐसी ही बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत के अन्य राज्यों में देखने को मिली। Haryana Mausam Update

मानसून की वर्तमान स्थिति:-

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 जून को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है
मानसून की उत्तरी सीमा 27.0°N/68.5°E, 27.0°N/70.0°E, जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनू, भरतपुर, रामपुर, सोनीपत, अनूप नगर और 29.0″N/70.0°E से होकर गुजरती है।
अगले 3-4 दिन के दौरान देश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। Haryana Mausam Update

आगे का मौसम:-

अब आने वाले दो दिन मैदानी भागों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बारिश में कमी रहने की संभावनाएं हैं।
लेकिन बारिश की गतिविधियां पूरी तरह से बंद नहीं होगी। अगले दो दिन इन भागों के कुछ हिस्सों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम और कहीं कहीं तेज बौछारें देखने को मिल सकती है।
लेकिन बड़े पैमाने पर भारी बारिश की गतिविधियां 28/29 जून के आस-पास आने की संभावनाएं हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now