Haryana Weather Alert: हरियाणा में 5 दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
13 जून, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में हवाओं में बदलाव तथा आंशिक बादलवाई आने तथा धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान 15 जून रात्रि व 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। परंतु राज्य में 19 जून से प्रीमानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है जिस से वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
















