Rewari Chunav Results 2024: हरियाणा के डिप्टी CM बनने का ठोका था दावा, चिरंजीव राव विधायकी भी गंवा बैठे? जानिए कितने मतों से हुई हार

On: October 9, 2024 8:19 PM
Follow Us:

Rewari Chunav Results 2024:  हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनावोंं में भाजपा की फूट का फायदा मिलने se  विधायक बने चिरंजीव लाल को इस बार बडा झटका लगा है। हरियणा में डिप्टी CM बनने का दावा करने वाले विधायक चिरंजीव राव विधायकी भी गंवा बैठे है।

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार चिरंजीव राव नही नहीं कांग्रेस के बड़े धुरधंरों को झटका लगे है। हरियाणा ओबीसी के चेयरमैन रहे व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव को इस बार भी जीत की बडी उम्मीद थी। इतना ही सर्वे में चिरंजीव को जीता माना जा रहा था।Rewari Chunav Results 2024

दावा ठोका, बना मजाक: चिरंजीव राव इस बार डिप्टी सीएम के पद पर चुनाव से पहले दावा ठोक दिया था। लेकिन जनता ने उन्हें बडे पास से घर बिठा दिया है। सबसे अहम बात है कि चिरंजीवी बिहार के नेता लालू प्रसाद के दामाद हैं और अब तेजस्वी यादव ने अपने जीजा की जीत के लिए कई दिन प्रचार किया था।Rewari Chunav Results 2024

जानिए कितने मिले मत: रेवाड़ी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भारी मतो से जीत हासिल की है। चिरंजीव राव को इस बार 54978 वोट मिले, जबकि भाजपा के विजयी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव 83747 मत मिला।

यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतीश यादव ने 18427 वोट हासिल मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। इस बार कांग्रेस के चिरंजीव यादव को भाजपा के लक्ष्मण यादव से 28769 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इतनी बडी हार से कांग्रेस की बोलती बंद हो गई है।

 

  विकास भी नही आया काम

रेवाड़ी सीट पर कैप्टन अजय सिंह का काफी दबदबा रहा है। रेवाड़ी विधायक चिंरजीव राव के पिता अजय यादव 1991 से लेकर 2009 तक इस सीट पर लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं।Rewari Chunav Results 2024

लेकिन 2014 में यहां पर भाजपा जीती थी। 2019 के चुनाव में कैप्टन अजय सिंह ने अपने बेटे चिंरजीवी को मैदान में उतारा था और वो भी पहली बार मे ही जीत गए थे। Rewari Chunav Results 2024

लालू ने भी की थी अपील

लालू प्रसाद यादव ने भी अपने दामाद की जीत के लिए वीडियो संदेश जारी किया था और कहा था कि मुझे पूरा भरोसा है कि चिरंजीवी राव फिर से जीत हासिल करेंगे और अहीरवाल के लोगों की आवाज उठाएंगे। इतना नहीं चिरंजीव राव के साले तेजप्रताप ने रेवाड़ी के कई दिनोंं तक प्रचार किया था।Rewari Chunav Results 2024

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now