Gurugram-Pataudi-Rewari highway: गुरुग्राम, पटौदी और रेवाड़ी के बीच यातायात दबाव को कम करने के लिए 43.2 किलोमीटर लंबे नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह हाईवे गुरुग्राम वाया पटौदी होकर रेवाड़ी तक जाएगा और इसे 352 डब्ल्यू के नाम से विकसित किया जा रहा है। एनएचएआई ने अधिकारियो का कहना है अगले महीने इसे खोल दिया जाएगा। Gurugram-Pataudi-Rewari highway
लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे पटौदी क्षेत्र के लोगों और रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए यह हाईवे बड़ी राहत लेकर आएगा। निर्माण पूरा होने के बाद 2026 से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू होने की उम्मीद है। हालांकि हाईवे का कार्म काफी धीमे हो रहा है। टैंडर के अनुसार ये कार्य कई महीने पूरा होना चाहिए था। Gurugram-Pataudi-Rewari highway
मार्च में होगा शुरू: NHAI के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि आरओबी यानी रेलवे ओवरब्रिज को छोड़कर हाईवे के अधिकतर हिस्से को जनवरी-फरवरी तक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, पूरे हाईवे का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरओबी का काम जून तक पूरी तरह से समाप्त होने की संभावना है। इसके बाद मार्ग पर किसी तरह की रुकावट नहीं रहेगी और वाहन बिना किसी बाधा के आवाजाही कर सकेंगे।
यहां बनेगा टॉल प्लाजा‘ बता दे कि नए हाईवे पर केवल एक ही टोल प्लाजा बनाया जा रहा है, जो जनौला में होगा। इससे यात्रियों को बार-बार टोल चुकाने की परेशानी से राहत मिलेगी। जनौला में बन रहे इस टोल प्लाजा को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। एनएचएआई के अनुसार, टोल प्लाजा पर कुल 16 लेन होंगी, जिनमें से दो लेन कैश भुगतान के लिए रखी जाएंगी, जबकि बाकी लेन ऑनलाइन और फास्टैग भुगतान के लिए होंगी। इससे टोल पर लगने वाले जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।
जाम से मिलेगी राहत: गुरुग्राम से पटौदी और रेवाड़ी के बीच मौजूदा सड़कों पर अक्सर भारी जाम लगता है, जिससे रोजाना घंटों का समय बर्बाद होता है। खासकर कार्यालय समय और त्योहारों के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। नया हाईवे बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी। इसके साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। हाईवे के पूरा होने के बाद पटौदी और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी।

















