Haryana News: इंतजार खत्म: इन दिन शुरू होगी रेवाड़ी के 22 वें एम्स में ओपीडी

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:
REWARI AIIMS

Haryana News:  लबे समय से रेवाड़ी के 22 वें एम्स में ओपीडी की बांट जोह रहे लोगो का अब राहत मिलने वाली है। गांव रेवाड़ी में निर्माणाधीन एम्स में ओपीडी सेवाएं जल्द शुरू होने वाली है। ओपीडी की तैयारियों को लेकर एम्स प्रशासन ने तकनीकी और अन्य विभागों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।Haryana News

बता दे इसको लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भर्ती फाइल की क्लीयरेंस को लेकर चर्चा हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्त मंत्रालय से शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए वे व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रयास करेंगे ताकि शेष पदों पर भी भर्ती शुरू हो सके।Haryana News

AIIMS Rewari
एम्स में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति आवश्यक है। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह पहला अवसर है जब संस्थान की ओर से औपचारिक रूप से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे परियोजना को गति मिलने के संकेत मिले हैं।Haryana News

जानिए किन दिन हुआ था शिलान्यास: बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2024 को माजरा में देश के 22वें एम्स का शिलान्यास किया था। यह एम्स 210 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। इसके शुरू होने से दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान की सीमा से सटे इलाकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

एम्स के शुरू होने से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और अलवर जैसे जिलों के लोगों को दिल्ली या जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एम्स दक्षिण हरियाणा का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहा है।

जल्द भरे जाएंगे ये पद: टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों श्रेणियों में कई पदों को भरा जाना है। हालांकि अभी कुछ पदों पर वित्त मंत्रालय की स्वीकृति लंबित है। प्रशासन की ओर से शेष पदों के लिए भी शीघ्र विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।

टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल पदों को भरने के लिए वित्त व्यय विभाग को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जा चुका है और मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है एम्स में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति आवश्यक है। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now