Haryana Crime: बावल मंदिर से चोरी किए छत्र बेचने से पहले ही दबोचा, राजस्थान से जुडे है तार

On: January 14, 2026 4:48 PM
Follow Us:
Haryana Crime: बावल मंदिर से चोरी किए छत्र बेचने से पहले ही दबोचा, राजस्थान से जुडे है तार

Haryana Crime: हरियाणा ​के जिला रेवाड़ी के थाना बावल पुलिस ने गत 5 जनवरी की रात को गांव रायपुर के बाबा बड़देव मंदिर से चांदी के 6 छत्र व नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा हालआबाद गांव खेड़ा तिगांवा निवासी राहुल के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। Haryana Crime

जानिए कैसे खुला राज: पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाले आरोपितो की फुटेज मंदिर में लगे कमरो कैद हो गई थी। पुलिस ने इसी के चलते पहले चोरी करने वाले तीन युवकों का काबू किया। बाद में तीनो ने रिमांड के दौरान चौथे आरोपी का नाम भी सामने आया था। Haryana Crime

Haryana Crime: बावल मंदिर से चोरी किए छत्र बेचने से पहले ही दबोचा, राजस्थान से जुडे है तार
Haryana Crime: बावल मंदिर से चोरी किए छत्र बेचने से पहले ही दबोचा, राजस्थान से जुडे है तार

रात की थी मंदिर में चोरी: बावल के गांव रायपुर के मंदिर के पुजारी पं. सत्यनारायण ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 5 जनवरी की रात को वह रोजाना की तरह मन्दिर के कपाट बंद करके ताला लगाकर अपने कमरे में सोने के लिये चला गया था। 6 जनवरी की सुबह गांव का एक व्यक्ति मंदिर में माथा टेकने के लिए आया तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने आवाज लगाकर उसे जगाया तो उसने देखा की मंदिर से कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चांदी के 6 छत्र व लगभग 60 हजार रुपये नकदी चोरी करके ले गए।

तीन किए थे काबू: बता दे कि बाबवल पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा तिगांवा निवासी मोहित, राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बासनी निवासी सचिन व राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा ठाकरान निवासी महाबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी मोहित व सचिन के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 5530 रूपये की राशी बरामद की थी।

चोथा आरोपी काबू: पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की चोरी किए गए चांदी के 6 छत्र उन्होंने अपने साथी राहुल को बेचने के लिए दिए थे। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा हालआबाद गांव खेड़ा तिगांवा निवासी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के 6 छत्र बरामद कर लिए हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now