Dharuhera News: भगत सिंह चौक पर ट्राफिक सिंगनल लाइटें फिर हुई खराब

On: February 3, 2026 5:07 PM
Follow Us:
TRAFIC LIGHT DHR

धारूहेड़ा: कस्बा स्थित भगत सिंह चौक पर लगाया गया ट्रैफिक सिग्नल पिछले 2 दिन से खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कई बार ट्रैफिक इतना ज्यादा हो जाता है कि संभालना भी मुश्किल हो जाता है। जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि आपस में लड़ाई झगड़ा होने तक की भी नौबत आ जाती है।Dharuhera News

ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दे कि करीब 18 लाख की लागत से यहां पर लाइट्स लगने के बाद यहां पर उम्मीद जताई गई थी कि रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। मुक्ति मिली भी, मगर अब फिर से स्थिति खराब हो रही है। आलम यहां तक कि यहा पुलिस कर्मी भी अक्सर गायब रहते है।
ऐसे में जाम अगर लगता है तो वाहन चालकों के लिए समस्या काफी अधिक हो जाती है।Dharuhera News

ये है नियम: यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर इन लाइट्स को लगाया जाता है। इसमें रेड, येलो और ग्रीन लाइटें शामिल हैं। लाल बत्ती होने पर रेड लाइट पर गाड़ी को रोकना जरूरी होता है। अगर रेड लाइट होने पर भी आप गाड़ी के जरिए रास्ते को क्रॉस करते हैं तो ऐसे में आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा आपका चालान भी कट सकता है। हरी बत्ती जलने पर ही हमें रेड लाइट से आगे जाने की अनुमति मिलती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now