Corona : भारत में फिर फैला कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या 4000 पार; अब तक 44 मौतें

On: June 5, 2025 6:59 AM
Follow Us:
Corona

Corona : देशभर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मिली रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 276 कोविड-19 मामले सामने आए। जिसके बाद अब कुल सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 4,302 हो गई। बता दें कि केरल में सबसे अधिक 1,373 संक्रमण के मामले हैं।

वहीं महाराष्ट्र में 510 मामले, गुजरात में 461 और पश्चिम बंगाल में 432 मामले सामने आए हैं। राजधानी में लगभग 457 कोविड-19 संक्रमण दर्ज किए गए हैं।

अब तक 44 मौतें
देश में अब तक कुल 44 कोविड से संबंधित मौतें हुई हैं, जिनमें सबसे अधिक 14 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। पिछले 24 घंटों में कम से कम सात मौतें हुईं, जिनमें से चार महाराष्ट्र में हुईं। गुजरात और दिल्ली में भी इस दौरान कोविड से संबंधित एक-एक मौत हुई।

केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी राज्यों को आक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डा. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में दो और तीन जून को तकनीकी समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं।

बैठक में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, आपातकालीन प्रबंधन प्रतिक्रिया (ईएमआर) प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) और दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों के प्रतिनिधियों तथा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक कोरोना की वर्तमान स्थिति और तैयारियों का आकलन करने के लिए आयोजित की गई थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now