Bhiwadi: कथा सुनने से मन को मिलती है शांति

On: October 18, 2024 5:26 PM
Follow Us:
कथा सुनने से मन को मिलती है शांति

Bhiwadi, Best24News

धारूहेड़ा: महर्षि वेदव्यास सेवा संस्थान भिवाड़ी की ओर से कस्बे के गांव महेश्वरी के शनि देव मंदिर परिसर में किसान भागवत कथा ज्ञान में दूसरे दिन शुक्रवार की भारी भीड उमडी।

पंडाल में भक्तों की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास गौ रक्षक स्वामी सुभाषानद महाराज ने कहा कि, सभी किसानों को अपने खेत की एक परिक्रमा अपने पूरे परिवार के सहित प्रत्येक मास की एकादशी को अवश्य करना चाहिए। इससे घर -परिवार में अन्नपूर्णा माता का वास होता है तथा धन्य धान्य में वृद्धि होती है। Bhiwadi

संगीतकारों ने अपने आध्यात्मिक व किसान भजनों के माध्यम श्रोताओ को भाव -विभोर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक रन सिंह तोमर ने कहा कि कथा के सुनने से श्रऋालुओ में अच्छे विचार आते है जिनसे उनकी जीवन में शांति व ताजगी रहती है। तनाव मुक्त जीवन के लिए कथा में कथावाचक के विचार जरूर सुनने चाहिए।Bhiwadi

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now