Rs. 500- 200 Fake Note : RBI रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, जानिए ₹500 और ₹200 के असली नोट की पहचान

On: March 11, 2026 9:49 PM
Follow Us:
FACE NOT

Rs. 500- 200 Fake Note: देश में नकली नोटों का खतरा एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। Reserve Bank of India की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के दौरान देशभर में कुल 2,17,396 नकली नोट जब्त किए गए। इनमें सबसे ज्यादा ₹500 और ₹200 के नोट शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक ₹500 के 1,17,722 नकली नोट और ₹200 के 32,660 नकली नोट पकड़े गए।

खुफिया जानकारी के आधार पर, गृह मंत्रालय (MHA) ने एक अलर्ट जारी किया था इस अलर्ट में नकदी से जुड़े सभी वित्तीय नियामक और जांच एजेंसियों, और बैंको का भी सावधान किया है।Rs. 500- 200 Fake Note

यह स्थिति इस बात का संकेत देती है कि नकली नोटों का नेटवर्क अब भी सक्रिय है और आम लोगों को नकदी लेनदेन के दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे अहम बात यह है एक बार फिर नकली नोटो की गेग शहरों में पहुंच रहा है।

नकली नोट मिलने से लोग परेशान: बता दे कि रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि नकली नोटों के प्रसार का एक बड़ा माध्यम सामान्य बैंकिंग लेनदेन भी बन रहा है। कई मामलों में एटीएम से निकासी, बैंक काउंटर से नकदी लेने या नकद जमा कराने के दौरान भी नकली नोट मिलने की घटनाएं सामने आई हैं।

सावधानी ही एक मात्र उपाय: मीडिया न्यूज के अनुसार ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को नकदी लेते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और खासकर ₹500 तथा ₹200 के नोटों की जांच जरूर करनी चाहिए। नकली नोट मिलने पर इसे तुरंत बैंक में संदिग्ध नोट के रूप में जमा कराया जा सकता है, जहां उसकी जांच की जाती है और आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

असली नोट की पहचान के टिप्स: बाजार मे आजकल नकली नोटो की भरमार है। ₹500 के असली नोट की पहचान के लिए कुछ प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं होती हैं। इसका रंग स्टोन ग्रे होता है और आकार लगभग 66 मिमी x 150 मिमी होता है। नोट के सामने महात्मा गांधी की तस्वीर होती है जबकि पीछे की ओर लाल किले की तस्वीर छपी होती है। इसके अलावा नोट में रंग बदलने वाला सुरक्षा धागा होता है जो हरे से नीले रंग में बदलता है।

गांधीजी की वॉटरमार्क छवि, देवनागरी में ₹500 का अंक, माइक्रो टेक्स्ट और दृष्टिबाधितों के लिए उभरी हुई स्याही जैसी विशेषताएं भी असली नोट की पहचान मानी जाती हैं। सबसे अहम बात यह है नोट लेते एक बार उसे जरूर गौर से देखना चाहिए ताकि फर्जी नोट से बचा जा सके।

इसी तरह ₹200 के असली नोट की भी कुछ खास पहचान होती है। इसका रंग चमकीला पीला होता है और आकार करीब 66 मिमी x 146 मिमी होता है। नोट के सामने महात्मा गांधी की तस्वीर होती है जबकि पीछे की तरफ साँची स्तूप की छवि होती है।

जानिए कैसे करें पहचान: बता दे नकली और असली मे कोई ज्यादा फर्फ नहीं होता है। बता दें कि इसमें भी रंग बदलने वाला सुरक्षा धागा, देवनागरी में मूल्य, गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज, आरबीआई का प्रतीक और स्वच्छ भारत का लोगो मौजूद होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नकद लेनदेन करते समय नोटों की इन विशेषताओं पर ध्यान देकर नकली नोटों से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now