Haryana: हाईवे नंबर-352 पर चालक को बंधक बनाकर ट्राला लूटने दबोचे

On: April 2, 2023 12:50 PM
Follow Us:

रात को बंधक बनाक लूटा था ट्राला, पेड से चालक को बांधकर हो गए थे फरार
रेवाडी: हाईवे नंबर-352 पर चालक को बंधक बना कर ट्राला लूटने वारदात को सीआएइ ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन युवको को काबू कर​ लिया है। आरोपियो की पहचान जिला दादरी के गांव बडेसरा के प्रवेश, जिला झज्जर के गांव फतेहपुरी निवासी गौतम व जिला भिवानी के हनुमान गेट निवासी सोनू के रूप मे हुई है।। पुलिस ने आरोपितों से लूटा गया ट्राला बरामद कर लिया है।

क्या था मामला: पुलिस को दी शिकायत में जिला झज्जर के गांव जहांगीरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के ट्राला को उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव झगीराबाद निवासी मोहित चालक 18 मार्च रोड़ी लेने नारनौल जा रहा था। रोहडाई मोड़ के निकट रात को वह एक ढाबा पर खाना खाने के बाद ट्राला में सो गया था।

बंधक बनाक की थी लूट: रात को बदमाशों ने मोहित को बंधक बना कर अपने साथ ट्राला में ही डाल ले गए थे। बदमाश चालक को गांव बुडौली के पास एक पेड़ से बांध कर
ट्राला लेकर फरार हो गए थे।


तीन बदमाश् काबू

लूटपाट की वारदात को सुलझाने के लिए सीआइए इंस्पेक्टर सुमेर सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम ने गिरोह से जुडे तीन युवको को दबोच लिया है। पुलिस ने लूटा गया ट्राला बरामद कर लिया है। आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपितों के अन्य साथियों व वारदात के बारे में भी पूछताछ की जा रही है

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now