Haryana: बहू ने लगाया ऐसा आरोप, ससुर ने दे दी जान-Best24news

On: April 15, 2022 8:38 AM
Follow Us:

Best24news,  Kaithal: पुत्रवधू की ओर से ससुर पर दुष्कर्म के आरोप से हताश होकर खुद को गोली मार ली। बुजुर्ग चतर सिंह पुनिया ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Rewari News: छबील लगाकर राहगिरो को पिलाया पानी-Best24newsचतर सिंह खुराना रोड स्थित इंप्लाइज कालोनी में अपने निवास पर था। घर के सामने कार खड़ी करने वाले प्लाट में आया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर गली से गुजर रहा एक व्यक्ति चिल्लाया।

पहले पिलाई शराब, बाद में दोस्तो के साथ मिलकर साले ने की थी जीजा की हत्या
इतने में सामने घर से चतर सिंह का बेटा योगेश और पत्नी खजानी भी प्लाट में पहुंचे। वहां देखा तो कार के पास ही शेड के नीचे चतर सिंह लहूलुहान पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।

ससुर पर लगाए थे दुष्कर्म के आरोप

28 मार्च 2022 को तनविका ने थाना शहर में शिकायत देकर अपने पति योगेश और ससुर चतर सिंह पर दहेज प्रताड़ना के साथ-साथ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। उसका आरोप था कि उसके साथ कई बार छेड़छाड़ भी की गई और एक दिन मौका पाकर उसके ससुर ने उसके साथ गलत काम किया।
रेवाडी नपा कारनामा: रिश्वत मांगने दी शिकायत तो 65 हजार की जगह भेजा 4.51 लाख डेवलपमेंट चार्ज

Rewari: राम भरोसे है बिजली, दिनरात हो रही बिजली गुल
जानिए क्या था विवाद: चतर सिंह के पुत्र योगेश की शादी जींद निवासी कुलबीर चहल की बेटी तनविका से 15 जनवरी 2017 को हुई थी। तनविका ने अपने पति योगेश और ससुर चतर सिंह पर दहेज के लिए प्रताड़ित करनेे के आरोप लगाए थे। उसका आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे 15 लाख रुपये का दहेज लाने पर ताने मारते थे और उसके ससुर ने उससे फार्च्यूनर गाड़ी की मांग की थी।

Hanuman Jayanti 2022: इस दिन बजरंगबली के इन 12 नामों का करें जाप, होंगे कष्ट दूर
दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बाद योगेश और तनविका का पांच अगस्त 2021 को तलाक हो गया था। इसके बावजूद वह एक महीने तक योगेश के घर में रही। तनविका का आरोप था कि तलाक के बाद भी योगेश उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दोनों तरफ के मौजूद लोगों ने बाद में उनमें सुलह करवाकर मंदिर में दोबारा शादी करवा दी थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now