Sukhdev Singh Gogamedi Murder: विरासत का मालिक कौन, तीन महिलाओं ने किया दावा ?

On: December 14, 2023 12:09 PM
Follow Us:

Sukhdev Singh murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। अब सवाल यह उठता है कि 200 करोड़ रुपये की गोगामेड़ी की विरासत को कौन संभालेगा? गोगामेड़ी की पत्नी शीला और उनकी कथित लिव-इन पत्नी सपना के बीच झगड़ा शुरू हो गया है।Political News: अब हरियाण में राजनीति गरमाई, कांग्रेस बीजेपी में कौन है आगे, जानिए क्या आप का खुलेगा खाता

सुखदेव की हत्या के बाद उनकी कथित पत्नी सपना सोनी सामने आई। जब गोगामेड़ी पर गोलियां चल रही थीं तो सपना उसी घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद थीं। सपना का दावा है कि उनकी शादी नहीं हुई है लेकिन वह उनकी तीसरी पत्नी हैं। उसका दावा है उनकी संपति पर उनका भी अधिकार है।

GOGOMEDI PARIWAR

अभी तक हम बात कर रहे थे सुखदेव सिंह की पत्नी शीला शेखावत ही है। एक तरफ शीला शेखावत ने राजस्थान पुलिस को 72 घंटे की चेतावनी दी और गोगामेड़ी का बदला लेने की बात कही थी। बेटी उर्वशी (गोगामेड़ी की बेटी) भी कैमरे के सामने आईं और राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही।

सुखदेव सिंह की ‘तीसरी’ पत्नी का नाम सपना सोनी है। हालाँकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि सुखदेव सिंह ने उनसे शादी की है या नहीं. बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह जयपुर के श्याम नगर में सपना सोनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था।पशुपालक सर्दियों में दुधारू पशुओं का ऐसे रखें ख्याल, लापरवाही पड़ सकती है भारी ?

उनका कहना है कि घटना के वक्त से लेकर आखिरी समय तक वो सुखदेव के साथ थीं. मगर, अब उन्हें नजरबंद किया जा रहा है। सुखदेव गोगामेड़ी हर बात सबसे पहले उनके साथ शेयर करते थे. वो उनके साथ रहती थीं. कई बार पहले धमकियां दी गई थीं, जिसका जिक्र उन्होंने कई बार किया था. फिर भी सुरक्षा नहीं मिली।

 

बडा सवाल विरासत कौन संभालेगा?
अब सवाल यह उठता है कि 200 करोड़ रुपये की गोगामेड़ी की विरासत को कौन संभालेगा? गोगामेड़ी की पत्नी शीला और उनकी कथित लिव-इन पत्नी सपना के बीच झगड़ा शुरू हो गया हैा जबकि पता चला है उनकी तीन तीन पत्नी थी। अब एक बार फिर उनकी विरासत की संपति को लेकर बडा बखेडा खडा हो गया है।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now