IGU Rewari के विद्यार्थियों पहुंचें संसद भवन

On: April 30, 2025 6:49 PM
Follow Us:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने लिए संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया।

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने लिए संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। विधि विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर से विधिवत हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

भ्रमण का नेतृत्व विधि विभाग के शिक्षकगण डॉ. हेमन्त यादव, डॉ. कुसुम यादव एवं डॉ. पूनम रानी ने किया। भ्रमण के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने नये संसद भवन, लोकसभा कक्ष, राज्यसभा कक्ष, केंद्रीय कक्ष, पुस्तकालय तथा ऐतिहासिक पुराने संसद भवन का अवलोकन किया। संसद भवन भ्रमण के दौरान संसद अधिकारी  अभिजीत ने समस्त प्रक्रिया में अत्यंत सहयोग किया और छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं, इतिहास एवं कार्य प्रणाली से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराईं।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने लिए संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने लिए संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर गाइड-कम-सुरक्षा अधिकारी श्री क़ासिम अली और श्री रोहित जी द्वारा संसद भवन की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक घटनाओं, और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं की सूक्ष्म जानकारियाँ साझा की गईं। संसद के विभिन्न कक्षों में जाकर और ऐतिहासिक दस्तावेजों व घटनाओं को देखकर छात्रों को देश की लोकतांत्रिक विरासत के प्रति गौरव और समझ का गहन बोध हुआ।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने लिए संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने लिए संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा, “छात्रों का संसद भवन भ्रमण उनके शैक्षणिक जीवन का एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे न केवल उनकी ज्ञानवृद्धि होती है, बल्कि उनमें राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता तथा उत्तरदायित्व का भाव भी विकसित होता है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now