Sports News: 40वीं हरियाणा क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 28 से, जानिए इस बार कहां होगी ?

On: December 19, 2025 6:29 PM
Follow Us:
40वीं हरियाणा क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 28 से, जानिए इस बार कहां होगी

Sports News: 40वीं हरियाणा राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे सनराइज इंटरनेशनल स्कूल टी डी आई सिटी सेक्टर 59 कुंडली सोनीपत में किया जाएगा।चैम्पियनशिप के दौरान नेशनल क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन किया जाएगा। नेशनल क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप का आयोजन 24 जनवरी को रांची झारखंड में किया जाना प्रस्तावित है।Sports News

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि पुरुष एवं महिला और लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में प्रतियोगिता होगी। सभी जिला संघ अध्यक्ष एवं सचिव प्रदेश स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए समयानुसार अपने अपने जिले के एथलीट खिलाड़ियों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करवा लें।Sports News

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी व प्रदीप मालिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि चैम्पियनशिप के दौरान नेशनल क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप के लिए हरियाणा टीम का चयन किया जाएगा। नेशनल क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप का आयोजन 24 जनवरी को रांची झारखंड में किया जाना प्रस्तावित है। जूनियर वर्ग में 20 साल,18 साल 16 साल आयु वर्ग में करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग 10 किलोमीटर और महिला वर्ग में भी 10 किलोमीटर की दौड़ करवाई जाएगी।

ये होगी प्रतियोगिता’: जूनियर वर्ग 20 साल लडका आयु वर्ग में 8 किलोमीटर दौड,जूनियर वर्ग महिला 20 साल में की 6 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 18 वर्ष से कम आयु के लड़कों की 6 किलोमीटर 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों की 4 किलोमीटर दौड़ ,16 वर्ष से कम आयु के लड़कों की 2 किलोमीटर और 16 कम वर्ष से कम आयु की लड़कियों की 2 किलोमीटर की दौड़ करवाई जाएगी।

सत्यवीर धनखड ने कहा कि 20 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं लड़कियों का जन्म 25 जनवरी 2006 से 24 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के और लड़कियों का जन्म 25 जनवरी 2008 से 24 जनवरी 2010 के बीच तथा 16 वर्ष से कम उम्र के लड़के और लड़कियों का जन्म 25 जनवरी 2010 से 24 जनवरी 2012 के बीच होना चाहिए।Sports News

बता दे कि इस चैम्पियनशिप की ऑनलाइन एंट्री 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होनी सुनिश्चित है,अगर कोई एथलीट खिलाडी खेलने से वंचित रहता है तो इसके लिए एथलीट खिलाडी स्वयं जिम्मेदार होगा। खिलाडियों से जल्दी से जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।Sports News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now