Sports News: खेलो इंडिया पैरा गेम्स में गुरूग्राम के प्रवीण ने फिर लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन

On: March 27, 2025 8:17 AM
Follow Us:
खेलो इंडिया पैरा गेम्स में गुरूग्राम के प्रवीण ने फिर लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन

Sports News: हरियणा के गुरूग्राग के रहने वाले व राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में अपने इंटरनेशनल एथलीट कोच दिवाकर से ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर प्रवीण कुमार ने दिल्ली स्थित जेएलएन स्टेडियम अपना परचम लहराया हैं। जबकि पिछले साल भी इन्होने गोल्ड अवार्ड जीता था।

प्रवीण कुमार ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में जेवलिन थ्रो एफ 57 श्रेणी के मैच में प्रवीण ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। बता दे कि प्रवीण कुमार पहले भी कई जगह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

जानिए कौन है प्रवीण: बता दे हरियाणा के गुरुग्राम के गांव हकदारपुर रहने वाले प्रवीण कुमार को बचपन में उन्हें पोलियो हो गया था। उन्होंने जेबीटी टीचर रहते हुए निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया। 2017 से उन्होंने रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया था। फिलहाल वे यही पर अभ्यास कर रहे है।

जानिए इनकी उपब्लिधया: प्रवीण कुमार के नाम राज्य और राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिताओं में भाला फेंक (जेवलिन), शाॅटपुट और डिस्कस थ्रो में कई उपलब्धियां दर्ज हैं। इनमें मुख्य रूप से बंगलुरू में आयोजित चतुर्थ ओपन नेशनल चैंपियनशिप में जेवलिन में स्वर्ण, शाॅटपुट और डिस्कस थ्रो में रजत पदक, उड़ीसा में आयोजित 20वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीता था।

बता दे थे इसके पहले प्रवीण रेवाड़ी ने पहला मेडल 2017 में रोहतक में आयोजित खेल महाकुंभ में जीता था। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। पिछले साल दुबई में आयोजित हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now