मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sports News: AFI में खेल प्रशिक्षक का रजिस्ट्रेशन क्यों अनिवार्य ?

On: January 2, 2026 1:22 PM
Follow Us:
ए एफ आई में खेल प्रशिक्षक का रजिस्ट्रेशन क्यों अनिवार्य

Sports News: एथलेटिक्स हरियाणा ने कोचिंग सिस्टम अथवा खेल प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए कडा फैंसला लिया है। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा एथलेटिक्स कोचों के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि अब खेल प्रशिक्षकों के पंजीकरण के बिना कोई भी कोच खिलाड़ियों को परीक्षण नहीं दे सकेगा और न ही एथलेटिक्स खेल से जुड़ी किसी गतिविधि में भाग ले पाएगा।Sports News

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल व प्रदीप मालिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि यह एक बेहतर कदम है, इससे कुशल खेल प्रशिक्षक सामने आएंगे और इससे खेल के प्रति जागरूकता पर भी अनुकूल असर पड़ेगा। जो कि खेल एवं खिलाड़ी दोनों के हित में होगा।Sports News

यह भी पढ़ें  Haryana IPS Transfer: हरियाणा में बड़े स्तर पर IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

इसके लिए सभी जिलों के संघ अध्यक्ष एवं सचिव को अवगत करवाया जा रहा है कि वह अपने अपने जिले के खेल प्रशिक्षकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के दिशा निर्देश जारी करें। खेल प्रशिक्षक को खेल प्रशिक्षण देने के लिए रजिस्टर्ड करने के लिए आन-लाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 15 दिसंबर से 2025 से 30 जनवरी 2026 तक खुला हुआ है।Sports News

सफल पंजीकरण के बाद खेल प्रशिक्षक को यूनीक रजिस्ट्रेशन नम्बर और आधिकारिक पहचान पत्र जारी किया जाएगा,जिसकी जानकारी संबंधित खेल प्रशिक्षक को जी मेल के माध्यम से प्रदान कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें  REET: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य ने बताया कि जो भी एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो वह आधिकारिक तौर पर प्रशिक्षण देने के पात्र नहीं माने जाएंगे।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड कोई भी खेल प्रशिक्षक फेडरेशन से बाहर गैर मान्यता प्राप्त किसी भी खेल संस्था के खेल आयोजन में ड्यूटी देते हुए पाया जाता है तो,उस खेल प्रशिक्षक पर फेडरेशन लिखित रूप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। जिसके लिए खेल प्रशिक्षक स्वयं जिम्मेदार होगा।

यह भी पढ़ें  Sharab Expiry: ढक्कन खोलने के कितने टाइम बाद शराब हो जाएगी खराब, बेवड़े भी नहीं जानते इसका सही जवाब

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now