मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sports News: रेवाड़ी की बेटी पूजा गुप्ता ने फिर लहराया परचम, जीते दो अवार्ड

On: February 5, 2026 8:49 PM
Follow Us:
रेवाड़ी की बेटी पूजा गुप्ता ने फिर लहराया परचम, जीते दो अवार्ड

Sports News: रेवाड़ी की अंतरराष्ट्रीय बोशिया खिलाड़ी पूजा गुप्ता ने 10वीं सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय बोशिया चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर के खिलाड़ियों के बीच अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर स्थापित की। अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पूजा ने बीसी-4 व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक तथा बीसी-4 युगल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।Sports News

जीते दो अवार्ड: व्यक्तिगत वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों से आए 12 खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में पूजा गुप्ता ने लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। पूरे टूर्नामेंट में सधे हुए खेल और रणनीतिक समझ के दम पर उन्होंने प्रत्येक मुकाबला अपने पक्ष में किया और अंततः रजत पदक हासिल किया।Sports News

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, PM इंटर्नशिप पोर्टल पर शुरु हुआ रजिस्ट्रेशन

वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत पूजा गुप्ता खेल और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए निरंतर सफलता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। उनका यह प्रदर्शन न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी।

पहले ही जीत चुकी है कई अवार्ड: बता दे कि पूजा की उपलब्धियाँ केवल इस प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने बहरीन में आयोजित विश्व बोशिया चैलेंजर 2024 में बीसी-4 महिला व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा और इस श्रेणी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही उन्होंने उसी प्रतियोगिता में मिक्स्ड पेयर्स में रजत पदक भी हासिल किया।

यह भी पढ़ें  Good news: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी: अब इस रूट पर भी दोडेगी ट्रेन, चंडीगढ जाना हुआ आसान

वर्ष 2024 की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (ग्वालियर) में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने के अलावा, वे पैरा एशियाई खेल 2023 (चीन) सहित हांगकांग, पोलैंड और इटली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now