Sports News : रेवाड़ी के 7 एथलीट नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में होंगे शामिल, भुवनेश्वर में दिखाएंगे दम

On: October 8, 2025 5:49 PM
Follow Us:

 

रेवाड़ी। जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के 5 पुरुष और 2 महिला एथलीटों का चयन एथलेटिक्स हरियाणा टीम में हुआ है। ये सभी खिलाड़ी ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में होने वाली 40वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।Sports News

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इस बार हरियाणा से कुल 145 एथलीट चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। वहीं मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ (फरीदाबाद) ने बताया कि रेवाड़ी जिले से चयनित एथलीटों में 20 वर्ष वर्ग में नवरत्न 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में, दिनेश तंवर लॉन्ग जंप में और जंगपाल सिंह डेक्थलॉन में हिस्सा लेंगे। 16 वर्ष वर्ग में राणा सूत्रधार 60 मीटर स्प्रिंट और मिडले रिले में अपने प्रदर्शन का जौहर दिखाएंगे।

लड़कियों में 20 वर्ष वर्ग की कोमल हाई जंप इवेंट में, जबकि 16 वर्ष वर्ग की देवी 600 मीटर दौड़ और मिडले रिले में भाग लेंगी। इसके अलावा रिया यादव शॉटपुट में अपना दमखम दिखाएंगी। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

टीम के साथ पुनित और रोहतास को टीम मैनेजर तथा जसवंत सिवाच और बीरबल को टीम कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। एथलेटिक्स हरियाणा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करेंगे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now