भारत पैरा-स्पोर्ट्स की दुनिया में इतिहास रचने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन और प्रोत्साहन के साथ राजधानी नई दिल्ली 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगी। इस प्रतियोगिता में 104 देशों के 2,500 से अधिक पैरा-एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेंगे। PM Modi Sports Support
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) की मुख्य संरक्षक और विधायक श्रीमती वनाति श्रीनिवासन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ और पारंपरिक अंगवस्त्रम भेंट करते हुए उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल नहीं बल्कि हिम्मत, दृढ़ संकल्प और प्रेरणा का उत्सव होगा।PM Modi Sports Support
जेएलएन स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन
चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन स्टेडियम) में आयोजित की जाएगी, जिसे अत्याधुनिक तकनीक और पूरी तरह सुलभ सुविधाओं से नवीनीकृत किया गया है। इसमें पुरुष, महिला और मिश्रित श्रेणियों में कुल 186 मेडल इवेंट्स होंगे। अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, ब्राज़ील, जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन समेत खेल की महाशक्तियां इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी।
भारत के लिए गर्व का क्षण
श्रीमती वनाति श्रीनिवासन ने कहा कि नई दिल्ली में इस आयोजन की मेजबानी लाखों लोगों को प्रेरित करेगी और भारत की संगठन क्षमता को विश्व मंच पर प्रदर्शित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से PCI इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में जुटी है।PM Modi Sports Support
दुनिया भर से प्रतिभागी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे, जिनमें खेल की बड़ी ताकतें, जैसे- संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी,
इंग्लैंड, कनाडा, ब्राज़ील, फ्रांस, स्पेन, जापान, मैक्सिको, तुर्की, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन और कई अन्य देश शामिल हैं।
इससे नई दिल्ली विविधता, एकता और खेल की बदलती ताकत का जीवंत केंद्र बन जाएगी।

















