Sports News: 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप अमेरिका में आयोजित होगी। भारत से क्रास कंट्री चैंपियनशिप अमेरिका के लिए चयनित 7 भारतीय एथलीट खिलाड़ियों का अमेरिका के लिए रवाना हुआ।
राजकुमार मिटान (पानीपत) हरियाणा टीम मैनेजर की अगुवाई में 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप फ्लोरिडा अमेरिका में इंडियन एथलेटिक्स टीम के खिलाडी भारतीय पताका फहराने का कार्य करेंगे। बता दे कि 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप अमेरिका में 7 भारतीय एथलीट खिलाड़ियों का दल ले रहा है भाग।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन 10 जनवरी को फ्लोरिडा की राजधानी ताल्लाहास्से अपालाचे रीजनल पार्क (अमेरिका) में किया जाएगा।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम का टीम मैनेजर राजकुमार मिटान पानीपत (हरियाणा) एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य और टीम कोच युनुस खान मेरठ (उत्तरप्रदेश) को नियुक्त किया गया है।
दक्षिण भारत एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष डाक्टर ललित के भनोट ने कहा कि 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप अमेरिका में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का 7 सदस्यीय भारतीय एथलीट खिलाड़ियों का दल लेगा भाग ले रहा है।
बहादुर सिंह सग्गू अध्यक्ष एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि ताल्लाहास्से अपालाचे रीजनल पार्क (फ्लोरिडा) अमेरिका में 7 सदस्यीय दल में गुलवीर सिंह अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश),सावन बरवाल धर्मशाला (हिमाचल)और अभिषेक पाल इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश)10 किलोमीटर रेस में भाग लेकर देश की खेल गरिमा को बढ़ाते हुए अपने इवेंट में अच्छा खेल प्रदर्शन करने का कार्य करेंगे।Sports News
2 किलोमीटर मिक्स रिले रेस में अजय कुमार सरोज इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश),युनूस शाह इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश)और अंकिता पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)एवं पूजा फतेहाबाद (हरियाणा) की टीम 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप में अपने अनुभवी खेल कौशल का प्रदर्शन कर भारतवर्ष का नाम रोशन कर भारतीय ध्वज फहराने का कार्य करेगी।Sports News

















