मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: नूंह में खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, जल्द मिलेगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात

On: April 7, 2025 8:00 PM
Follow Us:
नूंह में खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, जल्द मिलेगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात

Haryana News: हरियाणा खेलों में अपनी उपलब्धियों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करते रहे हैं। लेकिन दुख की बात है कि हरियाण मेवात के नूंह जिला खेल सुविधाओं के मामले में अभी भी पिछड़ा हुआ है।

एक भी स्टेडियम नहीं: सबसे अहम बात यह है कि जिला बनने के 20 साल बाद भी नूंह में एक भी स्टेडियम नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को काफी नुकसान हो रहा है जिन्हें बुनियादी ढांचे और मैदानों की कमी के कारण अभ्यास या आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है। यानि प्रतिभा निखारने के लिए वे कहां जाए।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari: छात्रों को करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में किया जागरूक

उपायुक्त विश्राम कुमार मीना ने कहा कि प्रशासन स्थिति को बदलने के लिए गंभीर है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसका लक्ष्य एक ऐसा खेल परिसर बनाना है जो शहर के लोगों के लिए आसानी से सुलभ हो।

प्रशासन ने लगभग छह गांवों की पहचान की है जहां खेल बुनियादी ढांचे का विकास किया जा सकता है। शाहपुर नंगली गांव में नौ एकड़ में पहले से ही राजीव गांधी खेल परिसर है। वहां कुछ गतिविधियां शुरू होंगी जबकि मुख्य शहर में एक नए परिसर के लिए योजनाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana: सचिन ने HCS परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम किया रोशन

प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि जिला स्तरीय स्टेडियम का काम इसी साल शुरू हो जाएगा। यह कदम नूंह के एथलीटों के लिए उम्मीद लेकर आया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now