मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Sports News: 69वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को पछाडा

On: January 12, 2026 7:12 PM
Follow Us:
69वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा पानीपत में किया जाएगा।

Haryana Sports News: 69वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा पानीपत में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 38 टीमों द्वारा 17 साल आयु वर्ग लडका फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं,जबकि कबड्डी 19 साल लडका वर्ग में कुल 31 टीमें हिस्सा ले रही हैं।दोनों खेल प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर 1042 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा में लग रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप के पहले दिन फुटबॉल एवं कबड्डी में सभी राज्यों के खिलडियो ने दम दिखाया। सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि 69वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा पानीपत में जारी है।

पानीपत में आयोजित स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (12 से 16 जनवरी) के प्रथम दिन खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा विभाग, पानीपत द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana Politics: हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा की बहस तेज, वोट चोरी के आरोपों के बीच चुनाव 2029 की तैयारी शुरू

आज के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) श्री राकेश बूरा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर DEEO श्री सुभाष भारद्वाज, श्री जयपाल सरोहा (BEO, पानीपत), श्री रविंदर अंतिल(AEO स्पोर्ट्स), श्री करन सिंह पुनिया जी (AEEO स्पोर्ट्स), श्री जयवीर दहिया, डॉ जोगिंदर, प्रदीप कादयान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजपाल जी, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं वर्तमान में एसएसपी, पटियाला ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आज के मुकाबलों में अंडर-17 फुटबॉल एवं अंडर-19 कबड्डी की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 38 फुटबॉल टीमें एवं 31 कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें कुल 1042 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें  कोरोना के नए वेरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग की उडी नीद, प्रशासन अलर्ट

राकेश बूरा जिला शिक्षा अधिकारी और रविंद्र आंतिल जिला शिक्षा सहायक खेल अधिकारी एवं करण सिंह पूनिया जिला शिक्षा मौलिक खेल अधिकारी ने बताया कि 19 साल आयु वर्ग कबड्डी खेल में भारत के सभी राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा चैंपियनशिप के पहले दिन के हुए मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने सी बी एस इ डब्ल्यू एस ओ को 29-05 अंक से हराया, दिल्ली ने सी आई एस सी इ को 52-23 अंक से परास्त किया, तेलंगाना ने पांडुचेरी को 30-24 अंक से शिकस्त दी।

हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 47-08 अंक से हराकर जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने मध्यप्रदेश को 37-19 अंक से हराया, उत्तरप्रदेश ने झारखंड को 30-24 अंक से परास्त किया, पश्चिम बंगाल ने आसाम को 24-23 अंक से हराया,विद्या भारती ने गुजरात को 48-18 अंक से परास्त किया, महाराष्ट्र ने नवोदय विद्यालय संगठन को 49-23 अंक से हराया, छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 46-35 अंक से शिकस्त दी और राजस्थान ने 39-26 अंक के साथ चण्डीगढ़ टीम को हराकर विजय प्राप्त की।

यह भी पढ़ें  Rewari News: कैसे हुई रेवाड़ी की उत्पति, जानिए क्या है यहां का इतिहास ?

डाक्टर जोगेंद्र सिंह भोकर फुटबॉल कोच ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 साल आयु वर्ग लडका फुटबॉल के मैच में पश्चिम बंगाल ने सी आई एस इ को 2-1 अंक से हराया, मणिपुर ने तेलंगाना को 3-0 से परास्त किया, त्रिपुरा ने पांडुचेरी को 2-0 से हराया, लक्षद्वीप ने महाराष्ट्र को 1-0 से परास्त किया, उत्तरप्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 2-0 से पराजित किया।Haryana Sports News

मध्यप्रदेश ने नवोदय विद्यालय संगठन को 3-1 से हराया,इब्सो ने तमिलनाडु को 3-1 से परास्त किया और उत्तराखंड ने कर्नाटक को 3-1 से परास्त किया, गुजरात ने उड़िसा को 1-0 से,पंजाब ने पांडुचेरी को 5-0 से परास्त किया, बिहार ने दादर नगर हवेली को 2-0 से हराया एवं झारखंड ने आंध्रप्रदेश को 9-0 से परास्त कर विजय प्राप्त की।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now