KIBG 2026 में बीच सेपकटक्रॉ का स्वर्ण हरियाणा और दिल्ली के नाम, बीच सॉकर महिला फाइनल में ओडिशा और गुजरात आमने-सामने

On: January 9, 2026 8:21 PM
Follow Us:
KIBG 2026 में बीच सेपकटक्रॉ का स्वर्ण हरियाणा और दिल्ली के नाम, बीच सॉकर महिला फाइनल में ओडिशा और गुजरात आमने-सामने

अहमदाबाद। खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में गुरुवार को बीच सेपकटक्रॉ स्पर्धा के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें हरियाणा की महिला टीम और दिल्ली की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। घोघला बीच पर खेले गए इन रोमांचक मुकाबलों में दोनों विजेता टीमों ने बिहार को हराकर खिताब जीता और उसकी स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।KIBG 2026

हरियाणा ने बिहार को हराया: मेंमहिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने कड़े मुकाबले में बिहार को 2-1 से पराजित किया। हरियाणा की टीम ने पहला रेगु गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए करीब एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में जीत हासिल की। टीम के खिलाड़ियों ने संयम और आक्रामक खेल का बेहतरीन संतुलन दिखाया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में दिल्ली की टीम ने बिहार को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

केंद्रीय शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव द्वारा आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण और राष्ट्रीय खेल महासंघों की तकनीकी देखरेख में किया जा रहा है। यह खेलो इंडिया बीच गेम्स का दूसरा संस्करण है, जिसमें 1100 से अधिक खिलाड़ी वॉलीबॉल, सॉकर, सेपकटक्रॉ, कबड्डी, पेंचक सिलाट, ओपन वॉटर स्विमिंग, मल्लखंब और रस्साकशी सहित आठ खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इनमें से छह खेल पदक स्पर्धा के अंतर्गत हैं और कुल 32 स्वर्ण पदक दांव पर हैं।

ओडिशा पहुंची फाईनल में’ बीच सॉकर महिला वर्ग में गत विजेता ओडिशा ने डेब्यू कर रही हिमाचल प्रदेश की टीम को 7-0 से एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ओडिशा की ओर से सृजना तमांग, सत्यबती खडिया और खुंगबाम अंबालिका ने दो-दो गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात ने अरुणाचल प्रदेश को 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अरुणाचल की कप्तान गियानी रामचिंग मारा ने तीनों क्वार्टर में एक-एक गोल किया, लेकिन टीम को अन्य खिलाड़ियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।

​तमिलनायडू हो सकती है चांदी’ बीच वॉलीबॉल में तमिलनाडु के पास पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला पुडुचेरी और तमिलनाडु की टीमों के बीच होगा, जबकि पुरुष वर्ग में तमिलनाडु और गोवा की जोड़ियां खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की मौजूदगी आयोजन को यादगार बना रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now