मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sports News: नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किया शुभारंभ

On: January 7, 2026 9:47 PM
Follow Us:
नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किया शुभारंभ

Sports News: दूसरी नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का संयुक्त आयोजन स्पीड हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश स्पीड हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। विवेक यूनिवर्सिटी, बिजनौर उत्तर प्रदेश में दूसरी नेशनल सीनियर स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत सरस्वती पूजा और गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते हुए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में खेल भावना और अनुशासन का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।Sports News

खेलों के मीडिया प्रभारी नकुल धनखड ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 7 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। दूसरी नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का संयुक्त आयोजन स्पीड हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश स्पीड हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana : हिसार एयरपोर्ट पर ट्रायल सफल, अयोध्या के लिए उड़ेगी पहली फ्लाइट

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किया शुभांरभ: चैंपियनशिप का उद्घाटन बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला खेल अधिकारी राजकुमार, विवेक यूनिवर्सिटी के चांसलर अमित गोयल, प्रो चांसलर दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष डी के अग्रवाल, फाइनेंस एडवाइजर अनिल शर्मा, डायरेक्टर सेहज गोयल और वाइस चांसलर एन के गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

रणनीतिक सोच का प्रदर्शन: स्पीड हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमित मान ने बताया कि स्पीड हैंडबॉल को दुनिया के सबसे तेज खेलों में गिना जाता है, जिसमें खिलाड़ियों को तेज गति, उत्कृष्ट कौशल और रणनीतिक सोच का प्रदर्शन करना होता है। वहीं फेडरेशन के अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और हैंडबॉल खेल को नई पहचान मिलती है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणियों के लिए सुनहरा मौका! UAE में नौकरी HKRN के तहत आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

पहले दिन हुए ये मुकाबले: प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में विवेक यूनिवर्सिटी बिजनौर उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें विवेक यूनिवर्सिटी ने 24-06 अंकों से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे पुरुष मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने केरल को 19-06 अंकों से हराया। महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने गोपी अकादमी उत्तर प्रदेश को 20-03 अंकों से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान ने उत्तराखंड को 12-05 अंकों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। चैंपियनशिप के शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और प्रतिस्पर्धा देखने लायक रही।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now