मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरिद्वार में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियां दिखाएंगी दम, पानीपत की पायल सीनियर टीम की कप्तान

On: February 16, 2026 8:02 PM
Follow Us:
हरिद्वार में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियां दिखाएंगी दम, पानीपत की पायल सीनियर टीम की कप्तान

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्टेडियम में 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग उत्तर भारत प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटियां मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में उतरेंगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की सीनियर महिला, अंडर 18 और अंडर 15 टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता में उत्तर भारत के आठ राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं। प्रदेश की टीमों का चयन प्रशिक्षण शिविरों के समापन के बाद किया गया। सीनियर और अंडर 18 वर्ग का शिविर हिसार जिले के गांव खरकड़ी में आयोजित हुआ, जबकि सब जूनियर वर्ग का शिविर जींद के गांव बीबीपुर में लगा।

यह भी पढ़ें  Power Lifting: धारूहेडा के खिलाडियों ने जीते चार स्वर्ण पदक

पानीपत की पायल को सौंपी कमान: सीनियर महिला टीम की कमान पानीपत की पायल को सौंपी गई है, जबकि दीपा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में ईशा शर्मा, करीना, सीमा, अंजली, ट्विंकल, पूनम, ज्योति, अमनप्रीत, प्रीति और अनीता सहित विभिन्न जिलों की खिलाड़ी शामिल हैं। अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में सरिती और अंतिम को रखा गया है।

टीम कोच अमन मलिक और टीम मैनेजर सुदेश कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है। जूनियर टीम में जींद की मीनाक्षी कप्तान और हिसार की कुसुम उपकप्तान होंगी। सब जूनियर टीम की कप्तानी जींद की रिद्धिमा के पास रहेगी, जबकि खुशबू को उपकप्तान बनाया गया है।

यह भी पढ़ें  PM Awas Yojana Urban 2.0 लॉन्च, सपना होगा पूरा, जानिए किनको मिलेगा इस घर का लाभ

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now