Breaking News: हरियाणा में एथलीट खिलाड़ियों को एक बडा अपडेट आया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने एथलीटों के लिए AFI UID (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) या AFI ID कार्ड को अब अनिवार्य कर दिया है। यह कदम मुख्य रूप से डेटा प्रबंधन, डोपिंग पर नकेल कसने और एथलीटों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।
बता दे कि हाल में हरियाणा में खिलाडियों के लिए ए एफ आई यू आई डी बनाना हुआ अनिवार्य कर दिया गया है। यानि बिना वे खेलों में भागीदारी नहीं कर सकेगेंं। बता दे ये आइडी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) की ओर से डिजिटल सर्टिफिकेट के रूप में जारी की जाएगी।Breaking News
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में होने वाली सभी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की एंट्री भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की वेबसाइट के द्वारा होगी, इसके लिए सभी खिलाड़ियों को AFI UID बनानी अति आवश्यक है।Breaking News
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हरियाणा राज्य में आयोजित होने वाली सभी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोई भी ऑफलाइन एंट्री नहीं होगी।
हरियाणा राज्य के सभी खेल अभिभावक,खेल प्रशिक्षक एवं एकेडमी संचालक यह सुनिश्चित करें कि आपके एथलीट खिलाड़ियों की समय रहते ए एफ आई यू आई डी (AFI UID) बन जाए।जिन खिलाड़ियों की AFI UID नहीं बनी है।
वे सभी एथलीट खिलाडी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट www.indianathletics.in पर जाकर अपनी यू आई डी बनवाने का कार्य करें, जिससे खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे।Breaking News
एएफआई (AFI) आईडी का होना क्यों जरूरी है? (मुख्य कारण)
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान: एएफआई से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं (नेशनल, स्टेट, फेडरेशन कप) में भाग लेने के लिए यह आईडी अनिवार्य है।
डोपिंग पर नकेल (Anti-Doping): इस कदम का उद्देश्य प्रतिबंधित पदार्थों (drugs) का उपयोग करने वाले खिलाड़ियों की पहचान करना है। यह सुनिश्चित करता है कि खिलाड़ी किसी न किसी कोचिंग प्रणाली के अधीन हैं, जिससे वे अनैतिक तरीकों से बच सकें।
विदेशी दौरों के लिए अनुमति: अब किसी भी विदेशी टूर्नामेंट में भाग लेने या वहां प्रशिक्षण के लिए AFI की लिखित अनुमति अनिवार्य है, जो केवल पंजीकृत (Registered) एथलीटों को ही मिलेगी।
डेटा ट्रैकिंग और प्रदर्शन निगरानी: एएफआई खिलाड़ियों के प्रदर्शन, उनकी भागीदारी और ट्रेनिंग लोकेशन का रिकॉर्ड रखना चाहती है, ताकि योग्यता के आधार पर राष्ट्रीय शिविरों और टूर्नामेंटों के लिए चयन किया जा सके।
कोच का रजिस्ट्रेशन: AFI ने कोचों का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि खिलाड़ी सही और मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग ले रहे हैं।
सुरक्षा (Biometric Card): एएफआई चिप-आधारित (Chip-enabled) बायोमेट्रिक कार्ड जारी कर रही है, जो फर्जीवाड़े को रोकने में मदद करता है।

















