विंटेज स्टीम ट्रेन दिल्ली केंट से पहुंची रेवाडी, विदेशी पर्यटकों ने Heritage Steam Loco Shed Rewari का किया दौरा

On: January 21, 2024 11:29 AM
Follow Us:

गुरुग्राम। रेल में यात्रा करने वालो के लिए बडी खुशी की खबर है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने शनिवार को 22 ब्रिटिश पर्यटकों के लिए दिल्ली कैंट-रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच तीन डिब्बों के साथ स्टीम लोको 7000 डब्ल्यूपी (अशोका) द्वारा विशेष विंटेज स्टीम ट्रेन चलाई।

दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए इस तरह की आखिरी हेरिटेज ट्रिप 15 फरवरी 2020 को कराई गई थी। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश स्टीम प्रेमियों ने ऐसी हेरिटेज संपत्तियों को जीवित रखने के लिए भारतीय रेलवे के प्रयासों की सराहना की और विशेष स्टीम ट्रेन यात्रा का आनंद उठाया।अशोक तंवर आज रेवाड़ी में, जानिए शेड्यूल

 

LOKO REWARI 2

ye  लोको 1958 विंटेज का है,  जिसे पोलैंड के फेब्रीका लोकोमोटिव ने बनाया है। ट्रेन सुबह 10.52 बजे दिल्ली कैंट से रवाना होकर दोपहर 1.13 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से जब विशेष स्टीम ट्रेन गुजरी तो वहां मौजूद यात्रियों व रेलवे विभाग कर्मचारियों ने इसको देखा। यात्रियों ने विंटेज स्ट्रीम ट्रेन को पहली बार देखा। Rewari: प्रॉपर्टी डीलर की कार डिवाइडर से टकराई, सडक पर बिखरे लाखों रूपए… जानिए फिर क्या हुआ

हेरिटेज स्टीम शेड रेवाड़ी का किया दौरा

स्टीम शेड में विदेशी पर्यटकों स्टीम संग्रहालय, सोविनयर शॉप, युगांतर और एंटीम सितारा स्टीम मॉडल, दुनिया का सबसे पुराना वर्किंग स्टीम लोको फेयरी क्वीन, 1921 ने विंटेज एडवर्ड कोच का भी दौरा किया।LOKO REWARI

विदेशी पर्यटकों ने हेरिटेज स्टीम शेड रेवाड़ी का दौरा किया और हेरिटेज संपत्तियों के संरक्षण के लिए उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के प्रयासों की सराहना की।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now