मौसमछठ पुजाबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Paralympics 2024 में एक ही दिन में इतने मेडल, जानिए अब किस नंबर पर पहुंच गया भारत

On: September 3, 2024 8:22 AM
Follow Us:

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में इंडिया के खिलाडे छाए हुए है। 5वें दिन भारत के खिलाडियों ने एक बार ऐतिहासिक रच दिया है। इस साल पैरालंपिक में भारत का कमाल का प्रदर्शन जारी है।

भारत ने पांचवें दिन दो गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। भारत के दिन की शुरुआत योगेश ने सिल्वर के हुई। खिलाडी नित्या ने ब्रॉन्ज जीता। भारत के लिए पांचवें दिन नितेश कुमार और सुमित अंतिल ने गोल्ड जीते कर इतिहास रचा।

जानिए अब कितने मिले मेडल

भारत के पास अब कुल 15 मेडल हो गए हैं। जिसके कारण हमें मेडल टैली में फायदा हुआ है। भारत अब 15वें स्थान पर है। 5वें दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत के पास 7 मेडल थे और वह चौथे दिन तक भार 27वें स्थान पर थे।Paralympics 2024

सोमवार को जीते 8 मेडल

PERA OLMPIC 24

भारत ने सोमवार को रिकॉर्ड 8 मेडल जीते हैं। ओलंपिक और पैरालंपिक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है, कि किसी भी मैच में इतनी अवार्ड एक साथ लिए हो।

पेरिस पैरालंपिक के पांचवें दिन सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में रिकॉर्ड 70.59 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।Paralympics 2024

सुमित के अलावा इस स्पर्धा में भारत के संदीप और संदीप संजय सरगर भी हिस्सा ले रहे थे, संदीप जहां चौथे स्थान पर रहे तो संदीप सरगर सातवें स्थान पर रहे। यह भारत का दिन का सातवां पदक बना।Paralympics 2024

सुमित से पहले तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिक्स्ड टीम कंपाउड ओपन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत के लिए दिन का छठा पदक बना।

बैडमिंटन में आए सबसे ज्यादा मेडल

भारत ने 5वें दिन सबसे ज्यादा मेडल बैडमिंटन में जीते। वहीं पैरा बैडमिंटन स्टार नितेश कुमार ने मेंस सिंग्ल SL3 पैरा बैडमिंटन फाइनल जीतकर भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता।Paralympics 2024

वह बैडमिंटन में पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी नहीं थे, क्योंकि सुहास यतिराज (SL4) और थुलसिमति मुरुगेसन (SU5) ने रजत पदक जीता, जबकि मनीषा रामदास (SU5) ने कांस्य पदक जीता है।Paralympics 2024

 

3 सितंबर को पैरालंपिक में भारत का शेड्यूल

  • आर्चरी में पूजा व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में एक्शन में होंगी। नॉकआउट और पदक स्पर्धाएं भी इसी दिन होगी।
  • अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल आर8 – 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 में हिस्सा लेंगी। क्वालीफिकेशन और फाइनल दोनों ही इसी दिन होंगे।
  • भाग्यश्री जाधव शॉट पुट इवेंट में एफ34 फाइनल में हिस्सा लेंगी।
  • दीप्ति जीवनजी एथलेटिक्स में 400 मीटर टी20 फाइनल में हिस्सा लेंगी।
  • भारतीय हाई जंपर मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार और शरद कुमार टी63 फाइनल में एक्शन में हिस्सा लेंगे। यह इवेंट रात 11:40 बजे शुरू होगा।
  • अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर जेवलिन थ्रो एफ46 फाइनल में हिस्सा लेंगे। यह इवेंट देर रात 12:10 बजे शुरू होगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now