मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Smog: धारूहेडा में नही हट रही स्माग की चादर

On: November 11, 2021 9:18 AM
Follow Us:

धारूहेडा/ भिवाडी: सुनील चौहान। दीपावली पर्व के सात दिन बीतने बावजूद भी धारूहेडा व भिवाडी में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी सुबह से ही क्षेत्र में स्माग की गहरी चादर छाई रही तथा दोनो ही जगह वायु सूचनांक बेहद खरतनाक बना रहा आसमान में छाई स्माग के कारण लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की परेशानी हो रही है। अभी प्रदूषण से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। सबसे अहम बात तो यह है प्रशासन की भी इसको लेकर गंभीर नहीं है।
दीपावली से ही क्षेत्र में स्माग की समस्या बढ़ गई थी। गुरुवारको भी सुबह से ही आकाश पूरी तरह से धुंधला था। दीपावली के बाद से ही क्षेत्र में स्माग की चादर छा गई थी। भिवाड़ी में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 10 का स्तर गुरुवार को 237 रहा ,जबकि बुधवार को यह स्तर 251 पर था। धारूहेड़ा में भी गुरुवार को पीएम 10 का स्तर 222 रहा। प्रदूषण व स्माग की चादर छाने के कारण सांस व दिल के रोगियों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सांस के रोगियों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल भरा हो रहा है। चिकित्सक भी उन्हें बिना मास्क लगाए बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं।
पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर प्रदूषण
100 से ज्यादा संतोषजक
200 से ज्यादा खतरनाक
300 से ज्यादा ज्यादा खतरनाक
400 से ज्यादा बेहद खतरनाक

धारूहेडा व भिवाडी में वायु प्रदूषण
स्थान       एक्यूआइ     पीएम 10    पीएम 2.5
भिवाड़ी     376            237              364
धारूहेड़ा    335          222             335

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now