हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के घर में लगेंगे Smart बिजली Meter, बिजली विभाग को मिलेगा सीधा फायदा

On: March 27, 2025 12:19 PM
Follow Us:
Smart Electricity Meter

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। सरकारी कार्यालयों, इमारतों और कर्मचारियों के घरों में पहले चरण के तहत ही स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद आम जनता के घरों में दूसरे चरण के तहत स्मार्ट बिजली मीटर लगेंगे। केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बारे में जानकारी दी।

बिजली विभाग को मिलेगा लाभ

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पहले चरण के तहत सरकारी बिल्डिंग और कर्मचारियों के घरो में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए स्मार्ट मीटरों के लग जाने के बाद से ही देशभर में एलएन्डटी लॉस कम किया जा सकेगा।

स्मार्ट मीटर लग जाने से बिजली विभाग को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा जो राज्य अपने स्तर पर प्रीपेड मीटरों का इस्तेमाल करना चाहेंगे उन्हें छूट दी जाएगी।

प्रीपेड मीटरों का हो चुका है विरोध

हरियाणा में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर विचार चल रहा था लेकिन इस योजना का हर स्तर पर विरोध देखने को मिला। अब सरकारी कार्यालयों व इमारतों में इन प्रीपेड मीटरों को लगाया जाए ताकि आम जनता को भी इनके फायदे के बारे में पता लग सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now