मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

NCR में छाया कोहरा, माइनस में पहुंचा तापमान, जानिए आपके शहर का मौसम

On: January 3, 2023 7:00 AM
Follow Us:

Weather Alert : हिमालय से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इतना ही नहीं कुछ जगह पाला भी गिरा।

लुढका तामपान: प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। प्रदेश का अधिकतर हिस्सा शीत लहर की चपेट में आ चुका है। प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलने से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है।

Car Sales 2022 : कार की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, जानिए कौन सा Model बना Topper

यहां का तापमान रहा माइनस: प्रदेश में ठंड व कोहरा छाया हुआ हैं। नूंह में तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पहली बार तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। हिसार का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

para

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जब रात का तापमान 10 डिग्री या इससे कम हो और दिन का तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या इससे अधिक गिर जाए, तब वह दिन कोल्ड डे कहलाता है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में सबसे ठंडा दिन रहा

कहां कितना न्यूनतम तापमान

बालसमंद हिसार    0.7
महेंद्रगढ़                  2.6
फतेहाबाद                3.2
सिरसा                     3.4
गुरुग्राम                   4.4
कैथल                      5.9

झज्जर                     6.1
भिवानी                     6.2
करनाल                     6.7
यमुनानगर               7.9
अंबाला                    8.0
रोहतक                  8.2

EV: ये है दुनिया की सबसे सस्ती Electric Scooter, कीमत सिर्फ 28 हजार से शुरू
जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
तापमान में गिरावट का दौर बुधवार को भी जारी रहेगा। तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। कई जिलों में कोल्ड-डे के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हाड़कंपा देने वाली ठंड शनिवार-रविवार तक रहने के आसार हैं। आठ दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक दो दिनों के लिए ठंड से राहत मिलने की संभावना बन रही है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now