Bhiwadi News: लापता गार्ड की मौत का दो दिन बाद नहीं हुआ राज

On: February 21, 2025 8:11 AM
Follow Us:

Bhiwadi News: रेवाड़ी के रहने वाले एक होमगार्ड का शव भिवाडी के पास एक सरसो खेत में मिला था। दो दिन बितने के बावजूद शव की मौत हो राज नहीं खुल पाया है। गार्ड सरसों के खेत मे कैसे पहुंचा, उसकी मौत कैस हुई ये सब रहस्य बना हुआ हैं।

बता दे कि भिवाड़ी के मिलकपुर गांव में दो दिन पहले एसडीएम कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान का शव मिलने से शनशनी मच गई थी । फूलबाग थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया व भिवाड़ी सीएचसी की मोर्चरी मे रखवा दिया।

एसडीएम कार्यालय करता था नौकरी: बता मृतक की पहचान हो गई है। कमल टपूकड़ा एसडीएम कार्यालय में होमगार्ड की नौकरी करता था। वह जोब के साथ बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था। सोमवार दोपहर को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर नहीं पहुंचा।

शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर अलवर से एफएसएल टीम को बुलाया गया । मृतक की पहचान रेवाड़ी के नई बस्ती हाल भिवाड़ी के सेक्टर 4 में आलमपुर की ढाणी के रहने वाले कमल कुमार उम्र 22 साल के रूप में हुई।

गुमशुदगी का मामला दर्ज: परिजनो ने बताया जब कमल घर नही लौटा तो परिजनों ने उसे काफी खोजा । मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने यूआईटी थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now