इन राज्यों में झुलसाएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

On: March 16, 2022 12:43 PM
Follow Us:

Best24News, Weather alert: जैसे जैसे होली पर्व नजदीक आ रहा है, मर्गी बढती ही जा रही है। इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी हैंं। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। इस बार कड़ाके की ठंड की तरह कड़ाके की गर्मी का भी रिकॉर्ड टूटेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च तक मौसम (Haryana Weather) आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी मगर रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।

 

garmi 1 1
प्रदेश में 16 व 17 मार्च को बीच -बीच में मध्यम से तेज गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।आने वाले दिनों में अब किसी भी प्रकार की कमजोर या सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय प्रणाली उत्तर भारत को प्रभावित नहीं करेग।

. इसके साथ ही आमतौर पर संपूर्ण इलाका शुष्क बना रहने की संभावना है। सम्पूर्ण मैदानी इलाकों यानी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में अगले 8-10 दिन तक मौसम बिल्कुल साफ और गर्म रहेगा। अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now