रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हटाये 1056 पर्सनल स्टाफ, वजह जानकर उड जाएंगे होश !

On: March 20, 2022 9:12 AM
Follow Us:

Best24News, New Delhi :  किसी ने ठीक ही कहा है ज्यादातर साथ रहने वाले पर्सनल स्टाफ भी कभी जान लेवा हो सकता है। दिल्ली में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हत्या की यादगार से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने (Russian President Vladimir Putin ) अपने 1056 पर्सनल स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है।

उनकी जगह पर नए लोगों को भर्ती किया गया है। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या का शक है। हाल ही में खुफिया इनपुट के बाद से पुतिन काफी डरे हुए हैं .

थाने में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणो ने किया थाने को आग के हवाले

रूसी टीवी पर बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा सकता है। कुछ लोग देशद्रोही होते हुए उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच सकते हैं।

डेली बीस्ट के संपादक क्रेग कोपेटस का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि पुतिन को खाने में जहर देकर मारने का शक है। उन्होंने कहा कि रूस में हत्या का सबसे आम तरीका जहर देकर मारना है। वैसे पुतिन के भोजन करने से पहले उसकी जांच की जाती है। हालांकि फिर भी पुतिन ने अपने पर्सनल स्टाफ के 1056 लोगों को पूरी तरह बदल दिया है। नौकरी से हटाने वालों में सुरक्षा गार्ड्स, कुक और निजी सचिव तक शामिल हैं।
थाने में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणो ने किया थाने को आग के हवाले

रूस की मदद पर अमेरिका ने चीन को दी धमकी
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चीन यूक्रेनी शहरों पर भीषण हमले कर रहे रूस को मदद मुहैया कराने का फैसला करता है, तो बीजिंग के लिए इसके कुछ निहितार्थ और परिणाम होंगे।
मौत पर भारी आस्था: बाबा मोहनराम के लक्खी मेले में उमडी श्रद्धालुओं की भीड

दोनों के बीच करीब 110 मिनट वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई। बातचीत में अमेरिका-चीन संबंध, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बाइडन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने सहित उन उपायों के बारे में बताया, जिनका मकसद हमले रोकना और उनका जवाब देना है।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ये बताने से इनकार कर दिया कि अगर चीन रूस की मदद करता है, तो चीन को किन नतीजों को भुगतना पड़ेगा। चीन अब तक रूस की निंदा करने से बचता आया है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now