IAS Divya Mittal: रेवाड़ी की बेटी Divya बनी प्रेरणा स्त्रोत

On: February 10, 2025 2:55 PM
Follow Us:

IAS Divya Mittal: हाल में यूपी में एक महिला IAS अधिकारी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। सबसे अहम बात यह है कि UPSC की तैयारी वह लंदर से भारत आई ओर फिर शुरू हुई उसके संघर्ष की तैयारी।

रेवाडी की रहने वाली दिव्या: बता दे कि दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। उन्होंने 2012 यूपीएससी सीएसई में अखिल भारतीय स्तर पर 68वीं रैंक हासिल कीा

 

उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। बाद में उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया।

दिव्या ने कुछ समय तक लंदन में भी काम किया। जिसके बाद, वह अपने पति गगनदीप के साथ भारत लौट आई दिव्या ने 2012 में यूपीएससी पास किया और आईपीएस अधिकारी बन गईंं  IAS Divya Mittal

उन्हें गुजरात कैडर मिला लेकिन वह संतुष्ट नहीं थी। 2013 में उन्होंने दोबारा यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार उनकी मेहनत रंग लाई. वह आईएएस अधिकारी बन गईं. वह तैयारी करने वालों को अपना फोकस बढ़ाने का सुझाव देती हैं.

जानिए कैसे पाई सफलता

दिव्या ने बताया था कि सुबह उठकर पढ़ाई करने के लिए वह अलार्म को अपने से काफी दूर रखती थीं. इसके चलते सुबह अलार्म बंद करने के लिए दूर जाना पड़ता थाा इसके बाद, वह 90- 120 मिनट तक गहनता से पढ़ाई करती थीं।

दिव्या ने अपनी सफलता की तरकीब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कीं। उन्होंने माना कि तैयारी के दौरान फोकस न खोना उनके लिए आसान नहीं था. लेकिम उन्होंने अपनी कुछ रणनीतियों को अपनाकर इस सब पर काबू पा लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now